रोजाना कुछ मिनट पैदल चलने से कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा - What Are The Benefits Of Walking
Walking for good health : हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो अपने कामकाज में इतने ज्यादा फंस जाते हैं कि अपने लिए 1 घंटे का समय तक नहीं निकाल पाते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें न तो जिम जाना पसंद होता है और न ही जिम जाकर अपने पैसे बर्बाद करना। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं, लेकिन अपने शरीर को फिट रखने की चाहत रखते हैं, तो परेशान न हों। दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि घर में या फिर काम के दौरान बीच-बीच में कुछ मिनट्स पैदल चलने मात्र से आपको जिम जाने की जरूरत महसूस नहीं होगी। जी हां, कई रिपोर्ट्स और रिसर्च में इस बात को साबित किया जा चुका है कि रोजाना कुछ मिनट चलने से आपके शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह मोटापा कम करने से लेकर ब्रेन स्ट्रोक के खतरों को कम कर सकती है। आइए जानते हैं रोजाना 20-30 मिनट पैदल चलने से शरीर में क्या (what are the benefits of walking) बदलाव होंगे?