Pethe ka juice: सुबह उठकर खाली पेट पिएंगे पेठे का जूस, तो शरीर से ये 5 बीमारियां हो जाएंगी छूमंतर

Pethe ka juice peene ke fayde | स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में पेठे के जूस को शामिल कर सकते हैं, जिसका सुबह के समय सेवन करना काफी फायदेमंद बताया गया है और इससे मिलने वाले फायदे आप इस लेख में जानेंगे।

Written by Mukesh Sharma | Published : April 11, 2025 5:09 PM IST

1/6

पेठे का जूस पीने के फायदे (Benefits Of Drinking Ash Gourd Juice)

पेठा, जिसे अंग्रेजी में ऐश गॉर्ड (Ash Gourd) या विंटर मेलोन कहा जाता है, एक बहुउपयोगी और स्वास्थ्यवर्धक फल है। इसका जूस शरीर को शीतलता प्रदान करता है और गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। यह जूस शरीर को अंदर से ठंडक देने वाला एक प्राकृतिक पेय है, जो खासतौर पर गर्मियों में बेहद लाभकारी होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे यह शरीर की गर्मी को कम करता है और पाचन तंत्र को शांत रखता है। पेठे का जूस पीने से पेट की जलन, एसिडिटी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं दूर होती हैं। आयुर्वेद में इसे 'औषधीय गुणों से युक्त' माना गया है। इसके नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति कई मौसमी व आंतरिक रोगों से सुरक्षित रहता है। चलिए जानते हैं सुबह खाली पेट पेठे का जूस पीने से होने वाले फायदे।

2/6

1. एसिडिटी व गैस की समस्या से राहत (Help Reduce Acidity And Gas)

पेठा ठंडी तासीर वाला होता है। इसका जूस पेट को ठंडक देता है और पाचन तंत्र को शांत करता है। जो लोग रोजाना एसिडिटी, गैस या जलन की समस्या से जूझते हैं, उनके लिए पेठे का जूस बहुत फायदेमंद है। यह पेट की गर्मी को कम करता है और एसिड बैलेंस को नियंत्रित रखता है। Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?

3/6

2. मानसिक तनाव से छुटकारा (Help Reduce Mental Stress)

पेठे का रस मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। यह दिमाग को ठंडक पहुंचाकर नसों को शांत करता है, जिससे तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याएं कम होती हैं। आयुर्वेद में इसे बुद्धिवर्धक यानी बुद्धि और एकाग्रता बढ़ाने वाला माना गया है।

4/6

3. डायबिटीज में मददगार (Help In Diabetes)

पेठे का जूस शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है। इसमें नेचुरल शुगर कम होती है और यह ब्लड शुगर को स्पाइक नहीं करता। लेकिन डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से सलाह लेकर इसका सेवन करें। साथ ही डायबिटीज के मरीजों की कब्ज की समस्या भी उससे दूर होती है। Also Read - पित्त को संतुलित करने के लिए क्या खाएं? जानें ठंडी तासीर की चीजों की लिस्ट

5/6

4. वजन घटाने में मदद (Help In Lower Weight)

पेठे का जूस फैट फ्री और लो-कैलोरी होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है जिससे ओवरईटिंग की आदत कम होती है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप पेठे का जूस पी सकते हैं।

6/6

5. इम्यूनिटी बढ़ाए (Help Boost Immunity)

पेठे में विटामिन C, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इसका नियमित सेवन मौसमी बीमारियों से बचाव करता है और शरीर को संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनाता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - इमरान खान की दाईं आंख की 85% रोशनी खत्म, क्या वाकई खतरे में है पाकिस्तान के पूर्व पीएम की सेहत?