Sign In
  • हिंदी

गर्मियों के ठंडे प्याज निकालेंगे नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल, जानें किस तरीके से सेवन ज्यादा फायदेमंद

Onion for cholesterol: प्याज खाने से हमारे पेट को बहुत फायदे मिलते हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी प्याज काफी फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल के लिए प्याज के फायदे।

Written by Mukesh Sharma | Published : March 23, 2023 6:12 PM IST

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए प्याज के फायदे

Onion benefits for cholesterol: गर्मियों का मौसम आ गया है और अब आपको भी जितना जल्दी हो सके अपनी डाइट में बदलाव कर देना चाहिए। सर्दियों के मौसम में अक्सर भारी डाइट ली जाती है, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करे लेकिन गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने वाली डाइट का होना बहुत जरूरी है। गर्मियों में अक्सर अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा कच्ची खाई जाने वाली सब्जियां यानी सलाद को रखने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में प्याज काफी खाया जाता है, जो न सिर्फ आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है बल्कि इसका सेवन करने से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को भी कंट्रोल किया जा सकता है। जिन लोगों को बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए प्याज का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में हम आपको कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए कच्ची प्याज खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

प्याज कैसे कम करता है कोलेस्ट्रॉल

कुछ स्टडी में पाया गया कि प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और क्वार्सेटिन जैसे तत्व लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन और यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसलिए जो लोग बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए गर्मियों के दिनों में मिलने वाले प्याज काफी फायदेमंद हो सकते हैं। Also Read - दूध के साथ खजूर खाने से मिलते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे

ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत के लोग गर्मियों के दिनों में प्याज को बहुत खुश होकर खाते हैं। कुछ लोग प्याज को सब्जियों में डालकर तो कुछ लोग इसे सलाद के रूप में कच्चा खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि दोनों ही तरीकों से इसका सेवन करना फायदेमंद रहता है। कोलेस्ट्रॉल के मरीज दोनों ही तरीकों से इसका सेवन कर सकते हैं।

प्याज का रस भी फायदेमंद

कुछ लोगों को प्याज खाना पसंद नहीं होता है और यहां तक कि वे प्याज डाला हुआ खाना भी नहीं खा पाते हैं। ऐसे में वे लोग प्याज का रस निकालकर उसे एक दवा की तरह भी ले सकते हैं। प्याज के रस का सेवन करना भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में आपकी काफी मदद कर सकता है। Also Read - Rich Girl Names Indian : अपनी अनमोल बेटी को दें ये यूनिक और क्यूट से नाम

प्याज के अन्य फायदे

सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं हाई ब्लड प्रेशर व डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारियों को कंट्रोल रखने और पाचन से जुड़ी बीमारियों का इलाज करने में भी प्याज काफी मदद करता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपके हार्ट को सुरक्षित रखने का काम करते हैं।

डॉक्टर से करें संपर्क

हालांकि, जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें डॉक्टर से भी समय-समय पर संपर्क करते रहना चाहिए। आपको डॉक्टर ने कोलेस्ट्रॉल की जो भी दवाएं दी हुई हैं, उन्हें समय-समय पर लेते रहें। प्याज या प्याज के रस का सेवन किसी भी दवा के वैकल्पिक रूम में न करें। Also Read - गर्मी में इस तरह भूलकर भी न लगाएं आइस, वरना बिगड़ सकता है आपका चेहरा