रात में दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानिए पीने का तरीका

Drinking Kachi Haldi with Milk at Night : रात में सोने से पहले कच्ची हल्दी वाला दूध पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं इसके फायदे?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated: December 13, 2024, 5:17 PM

रात में दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानिए पीने का तरीका photo icon1/7

दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर पीने के फायदे

Raw Turmeric With Milk at Night : कच्ची हल्दी वाला दूध भारत के कई घरों में सोने से पहले पीने वाला एक खास ड्रिंक है। इस ड्रिंक के सेवन से न सिर्फ आपको अच्छी नींद आती है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य की कई परेशानियों से राहत दिला सकते हैं। कच्ची हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जिसमें पॉलीफेनोल होता है जो अपने एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीम्यूटाजेनिक और कैंसररोधी गुणों के लिए जाना जाता है। वहीं, दूध में कैल्शियम की काफी अच्छी मात्रा होती है। अगर आप नियमित रूप से कच्ची हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो यह आपकी गंभीर से गंभीर समस्याओं का इलाज कर सकते है। आइए जानते हैं रात में सोने से पहले कच्ची हल्दी वाला दूध पीने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

रात में दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानिए पीने का तरीका photo icon2/7

शरीर की सूजन करे कम

कच्ची हल्दी में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में होने वाली पुरानी से पुरानी सूजन को कम कर सकते हैं। वहीं, दूध कैल्शियम और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध में कच्ची हल्दी को मिलाकर पीते हैं, तो एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव बढ़ जाता है। नियमित रूप से कच्ची हल्दी वाला दूध पीने से शरीर में सूजन कम हो सकती है, जिससे मांसपेशियों में दर्द या जोड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा दिला सकती है।  Also Read - सर्दियों में रात में जरूर पिएं हल्दी और काली मिर्च वाला दूध, दूर होंगी ये 4 समस्याएं

रात में दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानिए पीने का तरीका photo icon3/7

घाव के जल्दी भरने में असरदार

आयुर्वेद में कच्ची हल्दी को सेप्टिक घावों के उपचार के लिए जादुई औषधि के रूप में जाना जाता है। कच्ची हल्दी किसी भी घाव के मामले में रिकवरी को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है। कच्ची हल्दी में ब्लड को साफ करने का गुण होता है। ऐसे में इससे घाव को हील करने में मदद मिल सकती है।

रात में दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानिए पीने का तरीका photo icon4/7

कमजोर इम्यूनिटी होगी बूस्ट

कच्ची हल्दी वाला दूध पीने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, कच्ची हल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स होता है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले गुण होते हैं। कच्ची हल्दी वाला दूध पीने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ती है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आपको बाहरी बीमारियों और रोगों से लड़ने के लिए आवश्यक ताकत मिलती है।  Also Read - हल्दी वाले दूध में घी मिलाकर पीने के 7 फायदे

रात में दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानिए पीने का तरीका photo icon5/7

स्किन की परेशानियां करे दूर

अगर आप अपनी स्किन की समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो कच्ची हल्दी वाला दूध पिएं। रात में सोने से पहले कच्ची हल्दी वाला दूध पीने से पिंपल्स, एक्ने, फुंसियों जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। अगर आप रात में सोने से पहलेनियमित रूप से कच्ची हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो इससे काफी हद तक स्किन संबंधी समस्याओं से निपटने में मदद मिल सकती है।

रात में दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानिए पीने का तरीका photo icon6/7

बढ़ाए याददाश्त

कुछ रिसर्च से पता चलता है कि कर्क्यूमिन मस्तिष्क-व्युत्पन्न न्यूरोट्रॉफ़िक कारकों के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह विशेष कारक नए कनेक्शन में सहायता करता है और मस्तिष्क कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा देता है। बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याओं को दूर करने में कच्ची हल्दी वाला दूध आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है।  Also Read - दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीने के 8 फायदे

रात में दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानिए पीने का तरीका photo icon7/7

कैसे करें दूध में कच्ची हल्दी का सेवन?

इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 गिलास दूध लें, इसमें कच्ची हल्दी को कद्दूकस करके डाल लें। इसके बाद दूध को अच्छी तरह से उबालकर इसे छानकर पिएं। इससे आपकी समस्याएं काफी हद तक दूध हो सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source