गुलाबी फिटकरी और नींबू पानी पीने के 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

Lemon and pink alum Benefits: गुलाबी फिटकरी और नींबू के मिश्रण का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं नींबू और गुलाबी फिटकरी के कॉम्बिनेशन का सेवन करने से क्या होता है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 3, 2026, 1:23 PM

गुलाबी फिटकरी और नींबू पानी पीने के 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका photo icon1/7

गुलाबी फिटकरी और नींबू पानी के 5 फायदे क्या हैं?

सफेद फिटकरी का इस्तेमाल आपने कई बार दिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी गुलाबी फिटकरी का इस्तेमाल किया है। जी हां, गुलाबी फिटकरी का नाम भले ही आपने कम सुना हो, लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह काफी फायदेमंद होती है। अगर आप इसे नींबू के रस के साथ मिक्स करके पीते हैं, तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको गुलाबी फिटकरी के साथ नींबू को मिक्स करके पीने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-

गुलाबी फिटकरी और नींबू पानी पीने के 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका photo icon2/7

पाचन तंत्र में करे सुधार

गुलाबी फिटकरी और नींबू के मिश्रण का सेवन करने से पाचन तंत्र में काफी हद तक सुधार किया जा सकता है। दरअसल, नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। वहीं, वहीं फिटकरी के हल्के एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। Also Read - गुलाबी फिटकरी के क्या फायदे हैं? जानें, कैसे करें इस्तेमाल

गुलाबी फिटकरी और नींबू पानी पीने के 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका photo icon3/7

शरीर की गंदगी करे बाहर

नींबू और गुलाबी फिटकरी के मिश्रण का सेवन करने से शरीर की गंदगी को बाहर किया जा सकता है। दरअसल, फिटकरी के पानी में अगर आप नींबू मिक्स करते हैं, तो इससे लिवर एक्टिव रूप से कार्य करता है। इससे शरीर की गंदगी को साफ करने में सपोर्ट मिल सकता है।

गुलाबी फिटकरी और नींबू पानी पीने के 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका photo icon4/7

इन्फेक्शन से रहे सुरक्षित

फिटकरी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को छोटे-मोटे संक्रमण से बचा सकते हैं। वहीं, नींबू में मौजूद विटामिन C आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप स्किन इन्फेक्शन से बचाव करना चाहते हैं, तो इन मिश्रण का सेवन करें। Also Read - सर्दियों में चेहरे फिटकरी कैसे लगानी चाहिए? जानें 5 तरीके, जिनसे रूखी-बेजान त्वचा से मिलेगा छुटकारा

गुलाबी फिटकरी और नींबू पानी पीने के 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका photo icon5/7

मुंह की बदबू करे कम

नींबू और फिटकरी के पानी का मिश्र से अगर आप नियमित रूप से गरारे करते हैं, तो इससे काफी हद तक मुंह से आने वाली बदबू को कम किया जा सकता है। यह गले की खराश और बैक्टीरिया की परेशानी को कम कर सकता है।

गुलाबी फिटकरी और नींबू पानी पीने के 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका photo icon6/7

शरीर के वजन के करें कंट्रोल

शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप नींबू और गुलाबी फिटकरी के मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। नींबू मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फिटकरी शरीर में अतिरिक्त पानी को कम करने में सहायक हो सकता है। इससे शरीर का वजन काफी हद तक कम हो सकता है।  Also Read - सर्दियों में 2 रुपये का पत्थर करेगा झुर्रियों को जड़ से खत्म, 50 की उम्र में 20 की दिखेगी त्वचा

गुलाबी फिटकरी और नींबू पानी पीने के 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका photo icon7/7

कैसे करें नींबू और गुलाबी फिटकरी का सेवन? - How To Use Pink Alum And Lemon

इस मिश्रण का सेवन करने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें, इसमें आधा नींबू निचोड़ें लें। इसके बाद एक चुटकी गुलाबी फिटकरी पाउडर मिक्स करें। इसे सुबह खाली पेट पिएं। इससे काफी परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source