अमरूद स्वास्थ्य के लिए है बेहद लाभदायक
सर्दियों के मौसम में अमरूद विशेष रूप से खाया जाने वाला एक बेहद ही फायदेमंद फल है। हल्के हरे रंग वाला अमरूद स्वाद में न सिर्फ मीठा होता है बल्कि इसके अंदर ढेर सारे औषधीय गुण भी होते हैं। अमरूद बाजार में बेहद ही आसानी से मिल जाता है और तो और लोग घर में भी इसका पौधा या पेड़ लगा लेते हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं होता है कि ये स्वास्थ्य के लिहाज से कितना फायदेमंद होता है। बात करें अमरूद की तासीर की तो भले ही ये ठंडी होती है लेकिन इस फल का सेवन भी सर्दियों में ही किया जाता है, जो हमारी पेट की बहुत सारी बीमारियों को दूर करने का रामबाण इलाज है। अमरूद का सेवन कई बीमारियों में आपके शरीर को बहुत फायदा पहुंचाता है क्योंकि फल तो है ही फायदेमंद इसके बीज भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अमरूद का सेवन पेट की बहुत सी बीमारियों में रामबाण माना जाता है, जो हमें कई समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करता है। आइए जानते हैं कि कौन सी पेट की समस्याओं में अमरूद लाभकारी होता है।