मेथी और शहद खाने के फायदे
Benefits Of Fenugreek And Honey: मेथी और शहद, दो ऐसी चीजें हैं, जो लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद होती हैं। मेथी का इस्तेमाल भोजन में मसाले के रूप में किया जाता है। वहीं, शहद का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों और स्किन केयर के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप मेथी और शहद का सेवन करने के फायदे जानते हैं? जी हां, आयुर्वेद में मेथी और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। दरअसल, मेथी और शहद, दोनों औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इन दोनों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलेट, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण समेत कई पोषक तत्व पाए जाते है, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इन दोनों का एक साथ करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर वजन घटाने तक में मदद मिल सकती है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं मेथी और शहद का सेवन करने के फायदों के बारे में विस्तार से –
