गुड़ और घी खाने के फायदे
Benefits Of Jaggery And Ghee: गुड़ और घी, भारतीय भोजन का अहम हिस्सा हैं। ये दोनों ही चीजें आपको लगभग हर किचन में आसानी से मिल जाएंगी। गुड़ और घी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन दोनों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। आमतौर पर, लोग इन दोनों का सेवन अलग-अलग करते हैं। लेकिन क्या आप गुड़ के साथ घी खाने के फायदों के बारे में जानते हैं? आयुर्वेद में गुड़ और घी के मिश्रण का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ और घी को एक साथ मिलाकर खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में प्रभावी हो सकता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं गुड़ और घी खाने के फायदों के बारे में विस्तार से -