अमरूद खाने के क्या फायदे हैं?
Guava Benefits: अमरूद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन सी से भरपूर यह फल बाकी फलों की तुलना में काफी सस्ता होता है, इसलिए शायद कम आंका जाता है। हालांकि, आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि सेहत के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। जी हां, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है, जिसकी वजह से यह शुगर पेशेंट्स का फेवरेट होता है। इसके अलावा, अपने अन्य गुणों के कारण यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है, स्किन को ब्राइट करता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्या को भी दूर करता है।