सर्दियों में ठंड नहीं छू पाएगी आपका शरीर! बस खाएं ये खास चीज

Verified Medically Reviewed By: Dt. Pranjal kumat

Sardiyo main Machli Khane ke Fayde: सर्दियों में सर्द हवाओं और बीमारियों से बचाव के लिए डाइट में बदलाव जरूरी है। ऐसे में मछली खाना आपके लिए फायदेमंद (Benefits of Eating Fish in Winter) हो सकता है।

Written by Ashu Kumar Das | Published : November 1, 2025 8:42 AM IST

1/6

सर्दियों में क्या खाना चाहिए

सर्दियों का मौसम अपने साथ सर्द हवाएं, हाथ पैर की ठिठुरन, ढेर सारा स्वादिष्ट खाने की क्रेविंग और एनर्जी का माहौल लेकर आता है। सर्दियों में शरीर की गर्माहट को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है। ठंड के मौसम में अगर खानपान सही न तो इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है। इससे सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या होती है। सर्दियों में सर्द हवाओं के कारण बीमारियां न हो इसके लिए खानपान में बदलाव जरूरी होता है। दिल्ली-NCR में सर्दियां शुरू होने वाली हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं, आपको डाइट में ऐसा क्या शामिल करना चाहिए, जिससे सर्दी की बीमारी आपको छू भी न पाए।

2/6

सर्दियों में मछली खाने के फायदे

अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो सर्दियों में मछली को अपने खाने का हिस्सा जरूर बनाएं। मछली न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि पोषक तत्वों का खजाना है। सर्दियों में अगर मछली खाई जाए तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। इससे वायरल इंफेक्शन, सर्दी, खांसी, जुकाम समेत अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है।  Also Read - इन 5 फलों को गलत समय पर खाने से हो सकता है पेट खराब, स्वाद के चक्कर में न करें भूल

3/6

सर्दियों का सुपरफूड है मछली

दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह के अनुसार, मछली को सर्दियों का सुपर फूड कहा जाता है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acids), विटामिन D, B2 (राइबोफ्लेविन), कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, आयोडीन और पोटैशियम और हाई प्रोटीन पाया जाता है। मछली में मौजूद ये सभी पोषक तत्व शरीर को अंदर से गर्म रखकर बीमारियों से बचाव करते हैं। सर्दियों के मौसम में शरीर का तापमान स्वाभाविक रूप से कम हो जाता है। ऐसे में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए मछली खाना फायदेमंद होता है।

4/6

दिल को स्वस्थ रखती है

सर्दियों में हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि ठंड के कारण ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं। डाइटिशियन पूजा सिंह बताती हैं कि मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। सर्दियों में सप्ताह में 2 बार मछली खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा 50% तक कम हो जाता है। Also Read - 13 साल बाद हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, एक्सपर्ट से जानें क्या है Passive Euthanasia

5/6

सीजनल डिप्रेशन को दूर करता है

सर्दियों में सुस्ती और आलस्य के साथ-साथ सीजनल डिप्रेशन (Seasonal Affective Disorder) जैसी समस्या भी बढ़ जाती है। मछली में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन D और B12 मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण देते हैं और मूड को बेहतर बनाते हैं। मछली के तत्व आपकी स्मरण शक्ति को बढ़ाते हैं। इससे आपके सोचने, याद रखने की प्रक्रिया तेज होती है। इसलिए, छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए सर्दियों में मछली का सेवन बहुत फायदेमंद है।

6/6

आंखों की रोशनी में फायदेमंद

सर्दियों में आंखों में सूखापन और थकान बढ़ जाती है। मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों की रेटिना को मजबूत बनाते हैं और ड्राई आई सिंड्रोम से बचाते हैं। मछली विटामिन A और D का अच्छा सोर्स है, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करता है। नियमित रूप से और संतुलित मात्रा में मछली खाने से आप सर्दियों में भी बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए सर्दियों में मछली जरूर खाएं।  Also Read - प्रेग्नेंसी के 5वें महीने के अल्ट्रासाउंड में बच्चे की IUGR रिपोर्ट आने का क्या है मतलब? डॉक्टर से जानिए घबराने की बात है या नहीं