सोंठ और शहद खाने के फायदे
Dry Ginger With Honey Benefits: सोंठ और शहद दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इन दोनों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इस मिश्रण का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। शहद में सोंठ मिलाकर सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं शहद में सोंठ मिलाकर खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में (Dry Ginger With Honey Benefits) -