hamburger icon
A
Read in English

सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

Turmeric And Black Pepper Water Benefits: सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: December 24, 2024, 12:00 PM

सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका photo icon1/7

सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने के फायदे

Benefits Of Turmeric And Black Pepper Water On Empty Stomach: हल्दी और काली मिर्च, दोनों ही लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद होते हैं। आमतौर पर, इनका इस्तेमाल भोजन में मसाले के तौर पर किया जाता है। ये न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाते हैं। दरअसल, हल्दी और काली मिर्च, दोनों ही दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। वहीं, काली मिर्च में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, थायमिन और पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में, सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च के पानी का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -

सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका photo icon2/7

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च के पानी का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी अच्छा मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से सर्दी-खांसी और अन्य संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है। Also Read - सुबह खाली पेट पानी में हल्दी और इस मसाले को उबालकर पिएं, नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा बाहर

सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका photo icon3/7

पाचन तंत्र में सुधार

सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, काली मिर्च में मौजूद पिपरिन भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है। वहीं, हल्दी आंतों में सूजन को कम करने में मदद करती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट की सूजन, गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका photo icon4/7

दर्द और सूजन से राहत दिलाए

हल्दी और काली मिर्च के पानी का सेवन करने से शरीर में दर्द और सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से गठिया के दर्द से भी काफी राहत मिल सकती है। Also Read - एक स्वस्थ गर्भधारण के लिए मानसिक शांति भी जरूरी है, आयुर्वेद की मदद से कैसे खुद को करें रिलैक्स

सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका photo icon5/7

वजन घटाने में मददगार

हल्दी और काली मिर्च का पानी शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। इस प्रकार यह वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है।

सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका photo icon6/7

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए हल्दी और काली मिर्च के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद गुण ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में भी मदद करते हैं। Also Read - शरीर में रोज दिखते हैं ये 5 लक्षण, तो बिना देरी किए चेकअप करवा लें

सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने से दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका photo icon7/7

कैसे बनाएं हल्दी और काली मिर्च का पानी?

हल्दी और काली मिर्च का पानी तैयार करने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म कर लें। फिर इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर और 5-6 काली मिर्च डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी अच्छी तरह उबल जाए, तो इसे किसी गिलास में छान लें। फिर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।