तुलसी और अदरक का काढ़ा पीने के फायदे
Health Benefits Of Tulsi And Ginger Kadha: सर्दियां शुरू होते ही कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में जुकाम, खांसी, गले में खराश होना आम बात है। सर्दियों में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। तुलसी और अदरक का काढ़ा सर्दियों में होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकता है। आयुर्वेद में तुलसी और अदरक का उपयोग औषधि के रूप में सदियों से किया जा रहा है। इन दोनों में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। तुलसी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। वहीं, अदरक में आयरन, जिंक, मैग्नीज, कैल्शियम, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। तुलसी और अदरक का काढ़ा पीने से न केवल इम्यूनिटी बूस्ट होती है, बल्कि कई तरह की बीमारयों से बचाव में भी मदद मिलती है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं तुलसी और अदरक का काढ़ा पीने के फायदों के बारे में विस्तार से –