सत्तू का शरबत पीने के फायदे
Benefits Of Sattu Sharbat: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और एनर्जी बढ़ाने के लिए लोग कई चीजों को डाइट में शामिल करते हैं। इन चीजों में सत्तू भी शामिल है। गर्मियों में सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है। सत्तू को पोषक तत्वों का पावर हाउस भी कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम कई जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। गर्मियों में सत्तू का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। कुछ लोग सत्तू का पराठा बनाकर खाते हैं, तो कुछ लोग इसके लड्डू खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने सत्तू का शरबत पिया है? जी हां, सत्तू का शरबत पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में सत्तू का शरबत पीने से पेट को ठंडक मिलती है और पेट की जलन कम होती है। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने से लेकर वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं गर्मियों में सत्तू का शरबत पीने के फायदों के बारे में विस्तार से (Sattu Ka Sharbat Peene Ke Fayde) -