hamburger icon
A
Read in English

रोजाना पिएं नीम की पत्तियों का पानी, डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक ये 5 बीमारियां होंगी दूर

Health Benefits of Driniking Neem Water: आयुर्वेद के अनुसार नीम की पत्तियों का पानी एक ऐसा प्राकृतिक औषधीय ड्रिंक है, जो शरीर को अंदर से शुद्ध करती है। नीम का पानी पीने से डायबिटीज, लीवर रोग, पेट की गड़बड़ जैसी कई बीमारियां दूर होती हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : September 24, 2025, 12:23 PM

रोजाना पिएं नीम की पत्तियों का पानी, डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक ये 5 बीमारियां होंगी दूर photo icon1/6

नीम की पत्तियों का पानी पीने के फायदे

प्रकृति ने हमें कई प्रकार की औषधि दी हैं। इन औषधियों का इस्तेमाल अगर रोजमर्रा के जीवन में किया जाए, तो न सिर्फ शरीर को बीमारियों से मुक्त किया जा सकता है, बल्कि बढ़ती उम्र में होने वाली परेशानियों से भी बचा जा सकता है। इन्हीं प्राकृतिक औषधियों में शामिल है नीम की पत्तियां। आयुर्वेद के अनुसार, नीम की पत्तियों का पानी अगर रोजाना पिया जाए तो इससे कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। नीम की पत्तियों का पानी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करके बैक्टीरिया को खत्म करता है। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां और त्वचा से जुड़े रोगों से भी बचाता है। नीम की पत्तियों में शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को दाग-धब्बों से बचाते हैं।

रोजाना पिएं नीम की पत्तियों का पानी, डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक ये 5 बीमारियां होंगी दूर photo icon2/6

त्वचा रोगों से राहत

आयुर्वेद के अनुसार नीम की पत्तियों का पानी खून का शुद्ध करता है। इससे त्वचा पर होने वाले मुंहासे, दाने, फोड़े-फुंसी, खुजली, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। नीम का पानी पीने से स्किन इंफेक्शन को जड़ से खत्म करने में मदद मिलतीहै। जिससे प्रदूषण के कारण त्वचा पर होने वाली परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही, नीम में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो झुर्रियों और ढीली त्वचा को भी कसते हैं।  Also Read - Omega-3 क्या है? शरीर के लिए क्यों जरूरी है, जानें इसके फायदे और फूड सोर्स

रोजाना पिएं नीम की पत्तियों का पानी, डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक ये 5 बीमारियां होंगी दूर photo icon3/6

डायबिटीज करे कंट्रोल

नीम की पत्तियों का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इसमें मौजूद कड़वे तत्व (Bitter Principles) इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं। नीम में मौजूद तत्व पैंक्रियाज (अग्नाशय) की बीटा कोशिकाओं को एक्टिव करते हैं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार आता है। दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि डायबिटीज के मरीज अगर रोजाना नीम की पत्तियों का पानी पिएं, तो इससे ब्लड शुगर स्पाइक को कंट्रोल होते हैं।

रोजाना पिएं नीम की पत्तियों का पानी, डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक ये 5 बीमारियां होंगी दूर photo icon4/6

हार्ट हेल्थ में फायदेमंद

नीम की पत्तियों का पानी खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। रोजाना सुबह खाली पेट नीम का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इससे हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक (Neem For Heart Health) का खतरा कम हो सकता है।  Also Read - गर्भधारण करने से 1 महीना पहले ही बदल देनी चाहिए ये 5 आदतें, कंसीव करने में नहीं आएगी दिक्कत

रोजाना पिएं नीम की पत्तियों का पानी, डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक ये 5 बीमारियां होंगी दूर photo icon5/6

मुंह की बदबू करे दूर

नीम की पत्तियों के पानी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करके सांसों की बदबू, मसूड़ों की सूजन को दूर करता है। रोजाना नीम की पत्तियों का पानी पीने या नीम की पत्तियों के पानी से कुल्ला करने से पायरिया जैसी समस्या भी होती है।

रोजाना पिएं नीम की पत्तियों का पानी, डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक ये 5 बीमारियां होंगी दूर photo icon6/6

नीम की पत्तियों का पानी पीने का सही तरीका

आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों का पानी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। बीमारियों से मुक्त रहने और त्वचा से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए रोजाना 1 गिलास नीम की पत्तियों का पानी पीना चाहिए। ध्यान रहे कि बीमारियों का दूर करने के लिए सिर्फ नीम का पानी अकेले नहीं, बल्कि संतुलित आहार भी जरूरी है। नीम की पत्तियों का पानी पीते समय ध्यान रहे कि हमेशा इसे फ्रेश ही बनाएं। रात को तैयार किया हुआ या फ्रिज में स्टोर किए हुए नीम की पत्तियों का पानी बिल्कुल न पिएं। Also Read - तेज धूप से त्वचा हो रही है खराब? जानें Summer Skin Care के लिए टिप्स