दूध में हल्दी और घी को मिक्स करके पीने के फायदे
Milk With Ghee and Turmeric : आयुर्वेद में कई समस्याओं का इलाज नैचुरल तरीके से किया जाता है। आपके घर में पड़े मसालों से लेकर लेकर छोटे-छोटे पौधों की फूल और पत्तियों से शरीर की गंभीर परेशानियों को दूर किया जाता है। आयुर्वेद के इन्हीं उपचारों में दूध के साथ घी और हल्दी को मिक्स करके पीना भी है। यह एक ऐसा आयुर्वेदिक नुस्खा है, जिससे आप कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। अक्सर सोने से पहले हमारी दादी-नानी दूध में थोड़ी सी हल्दी और घी को मिक्स करके पीने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से न सिर्फ आप सामान्य सर्दी जुकाम की परेशानी को कम कर सकते हैं, बल्कि यह गंभीर से गंभीर परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं दूध में हल्दी और घी को मिक्स करके पीने से होने वाले फायदे क्या हैं?
