गर्मियों में छाछ पीने के फायदे
गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है, पसीना ज्यादा आता है और डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने और शरीर की एनर्जी को मेनेटन करने के लिए छाछ पीते हैं। भारतीय घरों में गर्मियों के मौसम में कई प्रकार की छाछ पी जाती है। कुछ लोगों को मसाला छाछ पीना पसंद आता है, तो कुछ लोग प्लेन छाछ पीते हैं। छाछ न केवल स्वाद में हल्की और ताजगी देने वाली होती है, बल्कि यह कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करते हैं। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, तो ऐसे में यह जानना जरूरी है कि गर्मियों में छाछ पीने से शरीर को क्या- क्या फायदे मिलते हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी दे रही हैं दिल्ली के द्वारका स्थित मैक्योर हॉस्पिटल की डाइटिशियन सुख सबिया प्रीत।
