अमरूद के पत्तों का पानी पीने के फायदे
Benefits of Guava Leaves Water : अमरूद की तरह इसके पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। मुख्य रूप से यह फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनॉस जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है। अमरूद के पत्तों को आप डायरेक्ट चबा सकते हैं, लेकिन इससे बनने वाला काढ़ा यानी पानी का सेवन करना भी आपके लिए काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। जी हां, अमरूद के पत्तों का पानी पीने स आप पाचन संबंधी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। साथ ही यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर आपकी हार्ट संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं अमरूद के पत्तों का पानी पीने से क्या होता है?