आंवला और अश्वगंधा का एक साथ करें सेवन, इन 5 बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी

Amla and Ashwagandha : आंवला और अश्वगंधा आयुर्वेद में दोनों को ही खास जड़ी-बूटी मानी गई है। अगर आप इन दोनों का एक साथ सेवन करने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 25, 2025, 7:08 AM

आंवला और अश्वगंधा का एक साथ करें सेवन, इन 5 बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी photo icon1/6

आंवला और अश्वगंधा के क्या-क्या फायदे हैं?

Benefits of Amala And Ashwagandha : आंवला और अश्वगंधा सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अगर इन दोनों को पीसकर इनके चूर्ण का साथ में सेवन किया जाए, तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। आयुर्वेद में आंवला और अश्वगंधा को गुणों की खान माना जाता है। जिन लोगों का हीमोग्लोबिन कम होता है या जिन्हें कमजोरी महसूस होती रहती है, उनके लिए आंवले और अश्वगंधा का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

आंवला और अश्वगंधा का एक साथ करें सेवन, इन 5 बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी photo icon2/6

कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाए

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वे हर वायरल बीमारी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आंवला और अश्वगंधा के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होगी, ताकि शरीर को वायरल बीमारियां छूं न पाए। दरअसल, आंवले में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। Also Read - रात में अश्वगंधा का सेवन करने से क्या होगा?

आंवला और अश्वगंधा का एक साथ करें सेवन, इन 5 बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी photo icon3/6

एनीमिया को करे दूर

जिन लोगों में खून की कमी होती है, यानी हीमोग्लोबिन कम होता है, उनके लिए आंवला और अश्वगंधा का चूर्ण काफी फायदेमं होता है। दरअसल, अवश्वगंधा आयरन से भरपूर होता है, जो खून की कमी को दूर करने में कारगर होता है।

आंवला और अश्वगंधा का एक साथ करें सेवन, इन 5 बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी photo icon4/6

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए डाइट काफी संतुलित बनाई जाती है। साथ ही खान-पान के समय और चीजों का बहुत ध्यान रखा जाता है, ताकि शुगर लेवल मेंटेन रहे। ऐसे में शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी आंवला और अश्वगंधा के चूर्ण का सेवन किया जा सकता है।  Also Read - अश्वगंधा स्किन, बाल और सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है? जानें इसके औषधीय गुणों के बारे में

आंवला और अश्वगंधा का एक साथ करें सेवन, इन 5 बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी photo icon5/6

डिप्रेशन को भगाए

अश्वगंधा और आंवला दोनों ही ऐसे गुणों से भरपूर होते हैं, जो तनाव कम करने में कारगर होते हैं। ऐसे में जो लोग मानसिक अशांति, डिप्रेशन और चिंता में रहते हैं, उन्हें नियमित रूप से अश्वगंधा और आंवले का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, ये दोनों ही मेमोरी बूस्ट करने में भी कारगर होते हैं।

आंवला और अश्वगंधा का एक साथ करें सेवन, इन 5 बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी photo icon6/6

पुरुषों की इन्फर्टिलिटी करे दूर

आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते पुरुषों में भी इन्फर्टिलिटी की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, आंवला और अश्वगंधा के सेवन से रुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर कर प्रजनन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। Also Read - अश्वगंधा किन-किन बीमारियों के काम आता है? आयुर्वेदाचार्य से जानिए सेवन का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source