अजवाइन और काला नमक के फायदे
Ajwain And Black Salt Benefits: अजवाइन और काला नमक, भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले दो प्रमुख मसाले हैं। ये न केवल भोजन का स्वाद बढ़ते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में अजवाइन और काला नमक का मिश्रण शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इन दोनों में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। अजवाइन और काला नमक में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-स्पास्मोडिक होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से अजवाइन और काला नमक का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकती हैं। यह मिश्रण न केवल पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है, बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन घटाने में भी मददगार हो सकता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं अजवाइन और काला नमक खाने के फायदों के बारे में विस्तार से (Benefits Of Eating Ajwain With Black Salt In Hindi) -