नींबू और कपूर को मिलाकर लगाने के फायदे
Lemon With Camphor benefits : नींबू और कपूर का मिश्रण स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकता है। दरअसल, नींबू विटामिन सी का काफी अच्छा सोर्स होता है, जो आपको संक्रमण से लेकर फंगल इन्फेक्शन की परेशानियों से दूर रखता है। इसके अलावा कपूर की बात करें, तो इसमें मौजूद गुण आपको दर्द, सूजन जैसी परेशानियों से दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इन दोनों मिश्रण का अगर आप एक साथ इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको नींबू और कपूर के मिश्रण से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं नींबू और कपूर से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?
