Health Benefit of Carrot: हार्ट और आंखों को स्वस्थ बनाता है गाजर, सर्दियों में गाजर खाने के हैं ये भी 5 फायदे

स्वादिष्ट होने के साथ-साथ गाजर बहुत ही पौष्टिक होती है। इसीलिए, सर्दियों में गाजर खाने से आपकी बॉडी और ओवरऑल हेल्थ में कई प्रकार के सुधार होते हैं। आइए जानते हैं गाजर खाने (Health Benefit of Carrot) के हेल्दी फायदे-

Written by Sadhna Tiwari | Updated : December 15, 2020 10:31 AM IST

1/6

Carrots

Carrot Health Benefits: सर्दियों के मौसम में जो सब्ज़ियां बाज़ारों की रौनक और थाली में स्वाद बढ़ाती हैं उनमें गाजर भी एक प्रमुख सब्ज़ी है। गाजर का हलवा सर्दियों की खास मिठाई है जिसका स्वाद हर किसी का दिल खुश कर जाता है। तो वही, झटपट अचार, थोरन, पुलाव, सलाद और कई प्रकार की सब्ज़ियों में भी गाजर का प्रयोग किया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ गाजर बहुत ही पौष्टिक होती है। इसीलिए, सर्दियों में गाजर खाने से आपकी बॉडी और ओवरऑल हेल्थ में कई प्रकार के सुधार होते हैं। आइए जानते हैं गाजर खाने (Health Benefit of Carrot) के हेल्दी फायदे-

2/6

Healthy-heart-in-youngsters

हार्ट बनता है हेल्दी- गाजर में एंथोसायनिन नामक तत्व पाए जाते हैं। कई स्टडीज़ में यह दावा किया गया है कि यह तत्व दिल की बीमारियों का रिस्क कम करने में सक्षम है। जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में छपी एक स्टडी के अनुसार, गाजर में पाया जानेवाला बीटा-केरोटिन (beta-carotene) जो कि विटामिन ए का एक घटक है, दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है। क्योंकि, बीटा-केरोटिन धमनियों में फैट्स और कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकता है। जिससे खून की सप्लाई सही तरीके से होती है और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा कम होता है। Also Read - क्या सिर्फ मोटे लोगों को ही हाइपरटेंशन होता है?

3/6

Tips For Healthy Skin

ग्लोइंग स्किन- गाजर के सेवन से नैचुरल ब्लड प्युरिफिकेशन होता है। इससे, रक्त का संचार भी बेहतर बनता है। नतीजतन स्किन की हेल्थ बेहतर होती है और चेहरे पर दिखने वाले डार्क स्पॉट्स और पिम्पल मार्क्स कम होते हैं।

4/6

Diabetes Blood Test

डायबिटीज कंट्रोल में मददगार-हाई ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए गाजर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि, गाजर में मौदूद एंथोसायनिन ब्लड शुगर को बहुत तेज़ी से बढ़ने से रोकता है। जिससे डायबिटीज़ मैनेजमेंट में सहायता होती है।  Also Read - बच्चे को बार-बार हो जाता है इंफेक्शन? ये 5 टिप्स आएंगे बेहद काम, घर पर जरूर अपनाएं

5/6

Dark-circles

हेल्दी आईज़- यह तो आपने भी कई बार सुना होगा कि गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। यह बात शत प्रतिशत सही है। गाजर में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाता है जिससे, आपकी नज़र तेज़ होती है और चश्मा लगने की संभावना भी कम होती है।

6/6

Indigestion-1

डायजेशन सुधारे- अगर आपका हाजमा सही नहीं रहता है तो आपको गाजर का सेवन करना चाहिए। जैसा कि गाजर फाइबर से भरपूर फूड है। इसीलिए जब आप गाजर का सेवन करते हैं तो यही डायटरी फाइबर भोजन को पचाने और पेट की समस्याएं कम करने में मदद करता है। जिससे, आपको कॉन्स्टिपेशन, गैस और ब्लोटिंग जैसी परेशानियां नहीं होती।  Also Read - क्या थायराड की समस्या आपके बच्चे की पढ़ाई को प्रभावित कर रही है? डॉक्टर से समझें