स्तनपान कराने वाली महिलाएं कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, बता रहे हैं डॉक्टर

इन दिनों अगर आप शिशु को स्तनपान करवा रही हैं और करवा चौथ का व्रत रखने के बारे में सोच रही हैं, तो हम आपको बताने जा रहें, इस दौरान आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं (Karwachaut ke vrat main kya karein or Kya Nahi)।

Written by Ashu Kumar Das | Published : October 5, 2025 6:23 PM IST

1/6

करवा चौथ पर ब्रेस्टफीडिंग माताएं क्या करें और क्या नहीं

करवा चौथ का व्रत भारत की सबसे लोकप्रिय और भावनात्मक परंपराओं में से एक है। हर साल यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यूं तो करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है, लेकिन ये व्रत स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं। इन दिनों अगर आप शिशु को स्तनपान करवा रही हैं और करवा चौथ का व्रत रखने के बारे में सोच रही हैं, तो हम आपको बताने जा रहें, इस दौरान आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

2/6

व्रत रखने से पहले बच्चे की उम्र का ध्यान दें

डॉक्टर बताते हैं कि अगर आपका बच्चा 6 महीने से छोटा है और केवल मां का दूध ही पीता है (exclusive breastfeeding), तो निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए। अगर बच्चा 6 महीने से बड़ा है और ठोस आहार (weaning food) शुरू हो गया है, तो आप हल्का व्रत या व्रत के दौरान फलाहार कर सकती हैं। इसके साथ ही स्तनपान के दौरान शरीर हर दिन लगभग 500 अतिरिक्त कैलोरी खर्च करता है। ऐसे में बिना खाना-पीना रहना दूध की मात्रा और मां की ऊर्जा दोनों को प्रभावित कर सकता है।  Also Read - शादी से पहले रख रही हैं करवा चौथ का व्रत तो इन 3 बातों का रखें खास ध्यान, मिलेगा पूरा फल

3/6

सरगी में हेल्दी खाना खाएं

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को करवा चौथ के व्रत से पहले खाई जाने वाली सरगी का खास ध्यान रखना चाहिए। सरगी की थाली में आपको प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजें अधिक शामिल करनी चाहिए। प्रोटीन शरीर को एनर्जी देता है और शिशु को भी पोषित करता है। वहीं, फाइबर युक्त चीजें सरगी में खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। स्तनपान करवाने महिलाएं करवा चौथ की सरगी में दूध, दही, सूखे मेवे, केले, ओट्स, साबूदाना खिचड़ी, इडली, हल्का परांठा जैसी चीजों को शामिल कर सकती हैं।

4/6

लंबे समय तक भूखा रहना टालें

डॉ. मनन गुप्ता कहते हैं प्रेग्नेंट और स्तनपान करवाने महिलाओं को करवा चौथ के व्रत के दौरान लंबे समय तक भूखा रहने से बचना चाहिए। करवा चौथ के व्रत के दौरन यदि दिन के समय बहुत कमजोरी महसूस हो, तो भगवान से प्रार्थना करके थोड़े फल या तरल ले लें। यह धर्म भंग नहीं, बल्कि शरीर की सुरक्षा है। चाहे आप व्रत रखें या नहीं, बच्चे को उसका फीड समय पर दें। इससे दूध की प्रवाह (let-down) प्रक्रिया बनी रहती है। Also Read - Karwa Chauth पर ध्यान रखें ये 8 बातें

5/6

स्तनपान के दौरान करवा चौथ का व्रत रखते समय किन बातों का रखें ध्यान

एलांटिस हेल्थकेयर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मनन गुप्ता बताते हैं कि स्तनपान करवाने महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें। हर महिला की स्थिति अलग होती है - जैसे कि सी-सेक्शन हुआ हो, बच्चे की उम्र कम हो, दूध की मात्रा पहले से कम हो या कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह के बिना व्रत न रखें।

6/6

मानसिक तनाव न लें

कई महिलाएं सोचती हैं कि व्रत न रखने पर उनका प्यार अधूरा रह जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपका स्वास्थ्य और आपका शिशु ही सबसे बड़ा धर्म है। करवाचौथ प्रेम, आस्था और समर्पण का पर्व है। लेकिन स्तनपान कराने वाली मां के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने बच्चे का स्वास्थ्य है। इसलिए अगर आप व्रत रखना चाहती हैं, तो अपने शरीर की स्थिति, डॉक्टर की सलाह और अपने शिशु की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही फैसला लें।  Also Read - Karwa Chauth Fasting Tips: इस करवा चौथ फॉलो करे ये हैल्थी फास्टिंग टिप्स Watch Video