55 की उम्र में भी जवां दिखती हैं गौरी खान, जानें क्या है उनकी खूबसूरती का राज

Gauri Khan 55th Birthday: आज हम आपको 5 ब्यूटी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप किंग खान की वाइफ गौरी खान की तरह 55 की उम्र में भी जवां दिख सकती हैं। आइए जानते हैं गौरी की खूबसूरती का राज।

Written by Vidya Sharma | Published : October 8, 2025 9:20 AM IST

1/6

गौरी खान की खूबसूरती का राज

Gauri Khan 55 Ki Age Mai Bhi Jawan Kaise Dikhti Hain: किंग खान की वाइफ गौरी खान आज 55 साल की हो गई हैं, लेकिन उनके चेहरे की खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। आज भी उनका चेहरा ऐसे चमकता है जैसे 25-26 साल की कोई लड़की हो। गौरी अपने ग्लैमरस अंदाज में आ जाएं तो यह पहचानना मुश्किल हो जाए कि वह 3 बच्चों की मां हैं। न ही उनके चेहरे पर झुर्रियां दिखती हैं और न ही कोई दाग-धब्बा। इसका कारण है उनकी सीक्रेट ब्यूटी टिप्स, जिन्हें वह हमेशा फॉलो करती है। हर महिला चाहती है कि वह भी बढ़ती उम्र में बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह जवां दिखना चाहती हैं। अगर आपकी भी यही ख्वाहिश है तो आइए आपको बताते हैं गौरी खान का एफर्टलेस यंग एंड ब्यूटीफुल दिखने का राज।

2/6

स्किन को रखती हैं हाइड्रेट

गौरी खान सहित सभी बॉलीवुड हसीनाओं की खूबसूरती का राज यही है कि वह अपनी स्किन को हमेशा हाइड्रेट रखती हैं। आप भी सभी खूब पानी पीकर व फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करके अपनी स्किन को गहराई से हाइड्रेट रख सकती हैं। साथ खूब पानी पिएं जिससे बॉडी भी हाइड्रेट रहेगी और आपके पूरे शरीर की स्किन नेचुरल तरीके हाइड्रेट रहेगी और निखार बरकरार रहेगा। Also Read - क्या सिर्फ मोटे लोगों को ही हाइपरटेंशन होता है?

3/6

नहीं भूलती हैं सीटीएम

आपको बता दें कि सी टी एम का मतलब होता है, क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग। ये तीनों ही स्टेप हमारी स्किन के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप इन्हें कम उम्र से ही फॉलो करना शुरू कर देती हैं तो समय से पहले एजिंग साइन दिखने की संभावना को कम किया जा सकता है। यह आपके चेहरे से गंदगी को साफ करने और एक्सट्रा ऑयल को निकालकर चेहरे पर निखार देने में मदद करेंगे।

4/6

विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल

अगर आप भी गौरी खान की तरह 55 साल में भी जवां दिखना चाहते हैं तो आज से ही विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। यह स्किन को ब्राइट बनाने, हाइपरपिग्मेंटेशन को हल्का करने और स्कार्स को हल्का करने में मदद करता है। लेकिन ध्यान रखें कि त्वचा पर विटामिन सी का इस्तेमाल करने से पहले आप अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें। Also Read - बच्चे को बार-बार हो जाता है इंफेक्शन? ये 5 टिप्स आएंगे बेहद काम, घर पर जरूर अपनाएं

5/6

मेंटेन करें मिनिमल लुक

अगर आपने गौर किया होगा तो देखा होगा कि गौरी खान हमेशा मिनिमल लुक में ही नजर आती है। यही उनकी जवां स्किन का भी राज है, क्योंकि जब हम ज्यादा मात्रा में मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो समय से पहले बुढ़ापा आने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आप अपनी स्किन पर ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल न करें।

6/6

प्रोपर डाइट लें

बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज इसलिए भी हमेशा जवां दिखते हैं क्योंकि वह अपनी डाइट में विटामिन, फाइबर और सभी तरह के न्यूट्रिएंट्स शामिल करते हैं। भले ही वह बाहर का खाएं लेकिन फिर भी अपनी डाइट को मैनेज करते हैं। आप भी इस तरह की कुछ आदतों व टिप्स को फॉलो करके 55 की उम्र में भी गौरी खान की तरह जवां दिख सकती हैं। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - क्या थायराड की समस्या आपके बच्चे की पढ़ाई को प्रभावित कर रही है? डॉक्टर से समझें