सर्दी की इन 5 बीमारी को शरीर से बाहर निकाल फेंकता है हल्दी वाला दूध! जानें किस वक्त पीने से होगा ज्यादा फायदा

Haldi Doodh : सर्दी के दिनों में रोज रात को हल्दी वाला दूध पीते हैं तो इन 5 समस्याओं से दूर रह सकते हैं। आइए आपको बताते हैं सर्दी के दिनों में रोज रात को हल्दी वाला दूध पीने के अद्भुत फायदे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 2, 2023, 10:04 AM

सर्दी की इन 5 बीमारी को शरीर से बाहर निकाल फेंकता है हल्दी वाला दूध! जानें किस वक्त पीने से होगा ज्यादा फायदा photo icon1/6

इन 5 बीमारी को निकाल फेंकता है हल्दी वाला दूध!

Haldi Doodh : हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें रोज रात को सोने से पहले दूध पीने की सलाह देते हैं और डॉक्टर्स भी दूध पीने को काफी हेल्दी मानते हैं। बहुत से लोग हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk in hindi) पीना पसंद करते हैं, जिसके पीछे ढेर सारी वजह हैं। दूध के फायदे तो हम जानते ही हैं लेकिन हल्दी में मौजूद एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण कई बीमारियों में लाभकारी होते है और कुछ समस्याओं जैसे अल्जाइमर, हार्ट अटैक, ओरल हेल्थ, घुटनों के दर्द, डायबिटीज, अनिद्रा में बहुत आराम पहुंचाने का काम करती है। इतना ही नहीं अगर आप सर्दी के दिनों में रोज रात को हल्दी वाला दूध पीते हैं तो इन 5 समस्याओं से दूर रह सकते हैं। आइए आपको बताते हैं सर्दी के दिनों में रोज रात को हल्दी वाला दूध पीने (Turmeric Milk Benefits in hindi) के अद्भुत फायदे।

सर्दी की इन 5 बीमारी को शरीर से बाहर निकाल फेंकता है हल्दी वाला दूध! जानें किस वक्त पीने से होगा ज्यादा फायदा photo icon2/6

1-इंफेक्शन से दूर (Turmeric Milk Protection From Infection)

इस बात को गांठ बांध लें कि रोज रात को हल्दी वाला दूध पीने से आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं। हल्दी और दूध में मौजूद गुण आपके शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव छोड़ते हैं, जो आपके शरीर में मुक्त कणों को दूर कर आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।  Also Read - आंखों को खराब कर सकती है हीटवेव, बचाव करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

सर्दी की इन 5 बीमारी को शरीर से बाहर निकाल फेंकता है हल्दी वाला दूध! जानें किस वक्त पीने से होगा ज्यादा फायदा photo icon3/6

2-चेहरे के दाग-धब्बे (Turmeric Milk In Skin Problems)

अगर आप चेहरे पर दाग-धब्बे और स्किन से जुड़ी समस्याओं का शिकार हैं तो आपको सर्दी के दिनों में हल्दी वाला दूध पीना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि नियमित रूप से हल्दी वाला दूध पीने से आपको साफ त्वचा तो मिलेगी है साथ ही चेहरा भी निखरा हुआ दिखाई देगा। हल्दी और दूध दोनों ही ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

सर्दी की इन 5 बीमारी को शरीर से बाहर निकाल फेंकता है हल्दी वाला दूध! जानें किस वक्त पीने से होगा ज्यादा फायदा photo icon4/6

3-ब्लड शुगर (Turmeric Milk Control Blood Sugar)

हल्दी वाला दूध कई क्रॉनिक डिजीज में फायदेमंद होता है और इस दूध का नियमित सेवन आपके शरीर में शुगर लेवल को संतुलित बनाने का काम करता है। हल्दी और दूध में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आपकी नसों में बहने वाले ग्लूकोज के लेवल को कम करते हैं, जिसकी वजह से शुगर बढ़ने की समस्या से भी निजात मिलती है। Also Read - गर्मी में पानी पीने का सही तरीका क्या है? जानें कितना, कब और कैसे पीना चाहिए पानी

सर्दी की इन 5 बीमारी को शरीर से बाहर निकाल फेंकता है हल्दी वाला दूध! जानें किस वक्त पीने से होगा ज्यादा फायदा photo icon5/6

4-वेट मैनेजमेंट (Turmeric Milk In Weight Management)

हल्दी और दूध में पाए जाने वाले हेल्दी गुण आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं, जिसकी वजह से आप अपने बढ़ते हुए वजन को रोक सकते हैं और बेहतर वेट मैनेजमेंट कर सकते हैं। इतना ही नहीं हल्दी वाला दूध पीने से आप तरोंताजा महसूस करते हैं और आपको अपना काम बेहतर तरीके से करने में मदद मिलती है।

सर्दी की इन 5 बीमारी को शरीर से बाहर निकाल फेंकता है हल्दी वाला दूध! जानें किस वक्त पीने से होगा ज्यादा फायदा photo icon6/6

5-अंदरूनी चोट में (Turmeric Milk In Injury)

अगर आपको कोई गुम चोट लगी है या फिर शरीर में दर्द हो रहा है तो आप हल्दी वाला दूध पीकर अपनी इस समस्या को कम कर सकते हैं। दरअसल हल्दी वाला दूध पीने से न सिर्फ अंदरूनी चोट को बल्कि बाहरी चोट के जख्म को भी भरने में काफी मदद मिलती है। हल्दी वाला दूध पीने से जख्म दूसरे तरीकों के मुकाबले काफी जल्दी भर जाते हैं।  Also Read - थायराइड की रिपोर्ट कैसे पढ़ें? जानिए T1, T2, T3 और T4 का मतलब बता रहे हैं डॉक्टर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source