हल्दी वाला दूध किसे नहीं पीना चाहिए?
Who Should Not Drink Turmeric Milk: हल्दी वाला दूध, जिसे गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है, औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। सर्दी-जुकाम होने पर अक्सर हमारी मांएं हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देती हैं। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई तरह की बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों को हल्दी वाला दूध पीने से परहेज करना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं किन लोगों को हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए?
