1
स्कैल्प को ऐसे करें डिटॉक्स- आजकल सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष और बच्चे भी बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रह हैं। उम्र से पहले बालों का सफेद होना, डेंड्रफ, हेयरफॉल और स्कैल्प का रुखापन जैसे मानों अमा हो गया है। आपको बता दें कि ये सभी समस्याएं तब होती हैं जब आपकी स्कैल्प सही तरह से साफ नहीं होती। इसलिए बालों से जुड़ी किसी भी प्रॉब्लम को दूर करने से पहले आपको अपनी स्कैल्प को साफ करने के बारे में सोचना चाहिए। आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बता रहे हैं जो आपकी स्कैल्प को साफ को हेल्दी रख उसे डिटॉक्स रखेंगें।
