हेयर कलर से कैंसर का खतरा
Chemical in Hair Color That Could Increase The Risk of Cancer in Hindi: हेयर कलर करना आज के समय में कुछ लोगों के लिए ट्रेंड बन गया है और वहीं कुछ लोगों को समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या होने लगती है। इसके कारण लोग मार्केट से मिलने वाले अलग-अलग हेयर कलर ब्रांड्स का उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर हेयर कलर को अलग-अलग केमिकल कंपोजिशन के साथ बनाया जाता है और उनमें से कुछ कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे आमतौर पर हेयर कलर में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ केमिकल जो कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकते हैं।
