बालों और नाखूनों के लिए क्यों फायदेमंद है बायोटिन?
आजकल बायोटिन के प्रोडक्ट्स और सप्लीमेंट्स की मांग काफी ज्यादा है लेकिन बायोटिन का क्या फंक्शन होता है यह जान लेना चाहिए। यह शरीर में एंजाइम के द्वारा पौष्टिक तत्वों को पहुंचता है, यह टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक है, यह बालों के विकास में लाभदायक है। इसके अलावा बायोटिन के और भी काफी सारे लाभ पाए जाते हैं जैसे यह बालों के साथ साथ नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। यह स्किन के लिए भी सहायक है। मेटल डेवलपमेंट में भी यह विटामिन सहायक है। आइए जान लेते हैं बायोटिन के स्रोतों के बारे में जिनसे हमें इस विटामिन की पूर्ति करने में मदद मिल सकती है।
