नारियल तेल में मेथी मिलाकर लगाने से दूर होंगी ये 5 हेयर प्रॉब्लम्स, हेयर फॉल भी रूकेगा जल्दी से

Coconut Oil Aur Methi Balon Mein Lagane Ke Fayde: स्मूद, शाइनी और काले बालों के लिए नारियल तेल में मेथी के बीज मिलाकर लगाने से फायदा होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 23, 2025, 6:14 PM

नारियल तेल में मेथी मिलाकर लगाने से दूर होंगी ये 5 हेयर प्रॉब्लम्स, हेयर फॉल भी रूकेगा जल्दी से photo icon1/6

नारियल तेल में मेथी मिलाकर लगाने के फायदे

Coconut Oil With Methi Seeds: लम्बे काले बालों के लिए नियमित सिर की तेल मालिश करना फायदेमंद माना जाता है। इसी तरह बालों में नेचुरल और आयुर्वेदिक हर्ब्स से तैयार ऑयल लगाने के भी कई फायदे होते हैं। ऐसा ही एक नुस्खा है नारियल तेल के साथ मेथी दाना। यह मिश्रण बालों में जादुई फर्क लाता है और बालों और सिर की त्वचा को पोषण देता है। सबसे खास बात यह है कि मेथी और नारियल तेल बालों में लगाने से हेयर ग्रोथ बढ़ती है जिससे बाल लम्बे और सुंदर बनते हैं। आइए जानें कैसे तैयार किया जा सकता है यह तेल और क्या है बालों में नारियल तेल-मेथी लगाने के फायदे।

नारियल तेल में मेथी मिलाकर लगाने से दूर होंगी ये 5 हेयर प्रॉब्लम्स, हेयर फॉल भी रूकेगा जल्दी से photo icon2/6

ऐसे तैयार करें यह आयुर्वेदिक तेल

100 मिली नारियल तेल के साथ 2 चम्मच मेथी दाना और मुट्ठीभर करी पत्ते 10-15 मिनट के लिए उबालें। फिर, इस तेल को आंच से उतारकर ठंडा कर लें। ठंडा होने के बाद तेल को छान लें और किसी बोतल में भर दें। शैम्पू से पहले सिर की चम्पी करने के लिए इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।  Also Read - क्या वाकई सरसों और नारियल तेल का मिश्रण करता है बालों का झड़ना कम? ट्राई करने से पहले जान लें लगाने का सही तरीका

नारियल तेल में मेथी मिलाकर लगाने से दूर होंगी ये 5 हेयर प्रॉब्लम्स, हेयर फॉल भी रूकेगा जल्दी से photo icon3/6

बालों की ड्राइनेस होती है कम

रूखे-सूखे बालों की ड्राइनेस कम करने के लिए आप नारियल तेल और मेथी दानों से तैयार यह तेल लगा सकते हैं। इससे आपके सिर की त्वचा को भी पोषण मिलता है। पोषण मिलने से बाल सॉफ्ट और सिल्की बनते हैं और बालों की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है।

नारियल तेल में मेथी मिलाकर लगाने से दूर होंगी ये 5 हेयर प्रॉब्लम्स, हेयर फॉल भी रूकेगा जल्दी से photo icon4/6

बालों की ग्रोथ बढ़ाए

नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। इसी तरह मेथी में पाए जाने वाले प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड जैसे तत्व बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। इससे बालों की लम्बाई बढ़ती है।  Also Read - कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल, नए बाल उगाने के लिए कौन सा तेल सही है?

नारियल तेल में मेथी मिलाकर लगाने से दूर होंगी ये 5 हेयर प्रॉब्लम्स, हेयर फॉल भी रूकेगा जल्दी से photo icon5/6

बालों को सफेद होने से बचाए

समय से पहले सफेद होते बालों की समस्या से राहत पाने के लिए आप बालों में नारियल तेल और मेथी दाने से तैयार यह हर्बल ऑयल लगा सकते हैं। ये बालों की स्ट्रेंथ बढ़ाने के साथ-साथ बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है।

नारियल तेल में मेथी मिलाकर लगाने से दूर होंगी ये 5 हेयर प्रॉब्लम्स, हेयर फॉल भी रूकेगा जल्दी से photo icon6/6

डैंड्रफ होता है कम

मेथी बालों में डैंड्रफ की समस्या को कम करने में कारगर है। इसके साथ ही मेथी बालों की चमक बढ़ाने का काम करता है। Also Read - कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल, दोनों में से बच्चे की हेयर ग्रोथ के लिए कौन सा तेल सही है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source