सर्दियों में कौन सी हरी सब्जियां खाएं?
सर्दियों में ठंडी हवाओं और ठंडे वातावरण के कारण लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से लोग बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए सर्दियों में सबसे जरूरी है-इम्यूनिटी बूस्ट करना। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी लेना जरूरी होता है। इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन, आयरन और कई अन्य पोषक तत्व भी जरूर होते हैं। आपको बता दें दि हरी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप अपनी रोज की विंटर डाइट में हरी सब्जियां शामिल करेंगे तो शरीर को कई लाभ मिलेंगे। आइए, जानते हैं सर्दियों में कौन-सी हरी सब्जियां खानी चाहिए?
