hamburger icon
A
Read in English

इन लोगों को कभी नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी, बार-बार लगाने पड़ सकते हैं हॉस्पिटल के चक्कर

Green Tea Side Effects : ग्रीन टी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है। लेकिन कोशिश करें कि जरूरत से अधिक ग्रीन टी का सेवन न करें। इससे नुकसान होने की संभावना होती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: December 24, 2023, 7:42 PM

इन लोगों को कभी नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी, बार-बार लगाने पड़ सकते हैं हॉस्पिटल के चक्कर photo icon1/6

ग्रीन टी पीने के 5 नुकसान

Green Tea Side Effects : ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन डी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन कुछ स्थितियों में ग्रीन टी का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। जी हां, ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए जितना अधिक फायदेमंद है, कुछ लोगों के लिए यह उतना ही नुकसानदेह ही हो सकता है। आइए जानते हैं ग्रीन टी पीने से होने वाले नुकसान क्या हैं?

इन लोगों को कभी नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी, बार-बार लगाने पड़ सकते हैं हॉस्पिटल के चक्कर photo icon2/6

ग्रीन टी पीने से हो सकता है मोतियाबिंद

ग्रीन टी का काफी ज्यादा सेवन करने से आंखों को भी नुकसान हो सकता है। दरअसल, जब आप काफी मात्रा में ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे आंखों पर काफी ज्यादा जोर पड़ता है। ऐसी स्थिति में आंखों को नुकसान हो सकता है। इसलिए अगर आप आंखों से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ग्रीन टी का अधिक सेवन न करें।  Also Read - कहीं आप भी तो गलत समय पर नहीं पी रहे ग्रीन टी? जानें इसके सेवन का सही समय और फायदे

इन लोगों को कभी नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी, बार-बार लगाने पड़ सकते हैं हॉस्पिटल के चक्कर photo icon3/6

प्रेगेंसी में ग्रीन टी पीने से होते हैं नुकसान

ग्रीन टी गर्भावस्था के दौरान पीने से सेहत को नुकसान हो सकता है। दरअसल, ग्रीन टी में कैटोचिन नामक यौगिक होता है, जो एंग्जाइटी को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही यह भ्रूण में पल रहे बच्चों के लिए भी यह नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में ही सीमित मात्रा में ही ग्रीन टी का सेवन करें।

इन लोगों को कभी नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी, बार-बार लगाने पड़ सकते हैं हॉस्पिटल के चक्कर photo icon4/6

ग्रीन की बढ़ा सकता है एनीमिया की परेशानी

जरूरत से अधिक ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर में आयरन के अवशोषण की क्षमता पर असर पड़ता है। इसलिए काफी ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी का सेवन न करें। इससे शरीर में खून की कमी हो सकती है।  Also Read - लगातार एक महीने तक ग्रीन टी पीने से शरीर में दिखने लगेंगे ये खास बदलाव, हर कोई पूछेगा सेहत का राज

इन लोगों को कभी नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी, बार-बार लगाने पड़ सकते हैं हॉस्पिटल के चक्कर photo icon5/6

पाचन तंत्र बिगाड़ सकता है ग्रीन टी

काफी मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद टैनिन नामक तत्व आपके पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ा सकता है, जिससे वजह से पेट फूलने की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह खट्टी डकार और पेट में दर्द का भी कारण बन सकता है।

इन लोगों को कभी नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी, बार-बार लगाने पड़ सकते हैं हॉस्पिटल के चक्कर photo icon6/6

हार्ट बीट बढ़ने की संभावना

अगर आप जरूरत से अधिक ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट बीट बढ़ सकती है। इसके अलावा ग्रीन टी काफी ज्यादा पीने से बेचैनी, नींद न आने की परेशानी इत्यादि का खतरा रहता है। इसलिए कोशिश करें कि सीमित मात्रा में ही ग्रीन टी का सेवन करें।  Also Read - अगर रोज पिएंगे एक कप ग्रीन टी तो सिर्फ वजन ही कम नहीं होगा, साथ में मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे