Green Peas Health Benefits
Green Peas Health Benefits: ठंड का मौसम शुरू होते हैं ताज़ी और पौष्टिक मौसमी सब्ज़ियों की आवक शुरु हो जाती है। सर्दियों के मौसम की खास सब्ज़ियों में हरी मटर का नाम भी शुमार होता है। नन्हें, रसीले मटर के दाने आपकी सब्ज़ी, पुलाव और परांठों का स्वाद बढ़ाते हैं। साथ ही ये मटर के पोषक तत्व आपकी सेहत को भी लाभ पहुंचाते हैं। हरी मटर में फाइबर, आयरन, मैंगनीज़ और फोलेट के साथ-साथ फाइबर की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। इसके अलावा मटर खाने से आपको विटामिन ए, विटामिन बी (बी1, बी6) विटामिन के और विटामिन सी पाए जाते हैं। इन सब पोषक तत्वों की वजह से हरी मटर आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत दिलाती है। (Green Peas Health Benefits)
