बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली हरी चटनी (Green Chutney To Lower Bad Cholesterol)
आजकल खराब जीवनशैली और सही खानपान न रहने की वजह से कई क्रोनिक बीमारियों के मामले काफी हद तक बढ़ गए हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल भी एक ऐसी ही क्रोनिक बीमारी है, लेकिन यह कोई आम बीमारी नहीं बल्कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है। हालांकि, कई प्रकार की ऐसी दवाएं व अन्य उपचार तरीके हैं, जिनकी मदद से शरीर के हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है और मैनेज करके रखा जा सकता है। लेकिन सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना आपके स्वास्थ्य को किसी न किसी तरीके से नुकसान पहुंचा सकता है। देसी नुस्खों की मदद से भी हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है और इनसे किसी प्रकार का साइड इफेक्ट भी नहीं होता। इस लेख में हम आपको हरी पत्तेदार सब्जियों से बनने वाली कुछ प्रकार की चटनी के बारे में बताएंगे जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाले में आपकी मदद कर सकती हैं।
