अदरक और शहद मिलाकर खाने के फायदे
Benefits Of Ginger And Honey: अदरक का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल चाय और सब्जी बनाने के लिए किया जाता है। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप अदरक को शहद के साथ मिलाकर खाने के फायदे जानते हैं? जी हां, आयुर्वेद में अदरक और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। अदरक के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं अदरक और शहद को मिलाकर खाने के फायदों के बारे में विस्तार से (Ginger And Honey Benefits In Hindi) -