चावल का पानी एक नेचुरल टोनर
हमारे चेहरे की स्किन सबसे नाजुक और सेंसिटिव स्किन में से एक होती है और यही कारण है कि धूप, गर्मी, सर्दी, खराब पानी और धूल-मिट्टी का असर सबसे पहले चेहरे की स्किन पर ही पड़ता है। बार-बार एक्ने आना, झाइयां बनना और अन्य कई समस्याएं हैं, जो सबसे ज्यादा हमारे चेहरे की स्किन को ही परेशान करती हैं। सब चीजों का ध्यान रखते हुए स्किन को पिंपल्स और झाइयों से तो बचाया जा सकता है, लेकिन चेहरे की त्वचा की रंगत खराब हो जाती है। जिसके लिए टोनर की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन आपको मार्केट से महंगे और केमिकल वाले टोनर लाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर पर ही चावल के पानी से अपने चेहरे के लिए खास टोनर बना सकती हैं, जो आपकी स्किन को नेचुरल निखार प्रदान करेगा। इस लेख में जानें चावल के पानी से चेहरे की स्किन से टोनर कैसे बनाएं। हालांकि, इसपर ShardaCare-Healthcity के सीनियर कंसल्टेंट -डर्मेटोलॉजी, डॉ. शितिज गोयल बताते हैं कि कोई भी नुस्खा घर पर अपनाने से पहले किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह ले लेनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह से साइड इफेक्ट का खतरा पैदा न हो।