होली से पहले जरूरी है ये स्किनकेयर
Holi Skin Care Tips in Hindi: 4 मार्च को होली का त्यौहार है। इस त्यौहार को भारत में काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। रंगों के इस त्यौहार को लोग खूब एन्जॉय करते हैं। लेकिन, कई बार होली के रंग त्वचा को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। केमिकल वाले रंग त्वचा पर जलन, खुजली और इरिटेशन का कारण बन सकते हैं। इसलिए अगर आप जमकर होली खेलते हैं, तो आपको अभी से अपनी त्वचा की देखभाल शुरू कर देनी चाहिए। इससे त्वचा को नुकसान नहीं होगा और स्किन की रंगत भी साफ बनी रहेगी। अगर आप स्किनकेयर टिप्स फॉलो करेंगे, तो इससे त्वचा पर नमी भी बनी रहेगी और त्वचा का निखार बढ़ेगा।