Christmas Tips: क्रिसमस पर कुछ इस तरह हों पार्टी के लिए तैयार, स्किन और हेयर हेल्थ नहीं होगी खराब

Hair Care Tips For Christmas: अगर आप अपनी स्किन और हेयर को बिना कोई नुकसान पहुंचाए क्रिसमस पार्टी में सबसे ज्यादा सुंदर और जवान दिखना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। यकीनन यह आपके काम आएंगी।

Written by Vidya Sharma | Published : December 24, 2025 10:47 AM IST

1/6

क्रिसमस पार्टी के लिए ब्यूटी टिप्स

Christmas Ke Liye Beauty Tips: क्रिसमस आते ही सभी जगह हमें लाल और सफेद रंग दिखने शुरू होते हैं। खासकर लड़कियां तो खुद को क्रिसमस की थीम पर तैयार करती हैं। यानी कि कपड़ों से लेकर ड्रेस, सूज, हेयर और मेकअप तक, सभी चीजों में क्रिसमस की झलक दिख रही होती है। लेकिन इस दौरान कई लड़कियां अपनी स्किन और बालों को सही से ध्यान नहीं रखती है। जिससे होता यह है कि पार्टी के दौरान धीरे-धीरे मेकअप और बालों का लुक खराब होना शुरू हो जाता है। इसलिए आज हम आपको क्रिसमस पार्टी के लिए कुछ ऐसी मेकअप और हेयर केयर टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप पार्टी में छा भी जाएंगी और स्किन और बालों की सेहत भी बनी रहेगी।

2/6

क्रिसमस पर स्किन कैसे खराब होती है?

दरअसल क्रिसमस पार्टी के दौरान हम सबसे खूबसूरत दिखना चाहते हैं। इसके लिए हम तरह-तरह के मेकअप को फेस पर लगाते हैं। लेकिन इस दौरान हम भूल जाते हैं कि हमारी त्वचा हेवी मेकअप को ज्यादा समय के लिए नहीं झेल सकती है। मेकअप पोर्स में जाकर उन्हें बंद कर सकते हैं और स्किन ब्रेकआउट का कारण बन सकते हैं। साथ ही हेवी मेकअप पार्टी के दौरान छूट सकता है। इसलिए ऐसी गलती आप बिल्कुल न करें। आइए आपको बताते हैं त्वचा का ख्याल कैसे रखना है। Also Read - पार्टी में आप भी कर लेते हैं ओवरइटिंग? जानें क्रिसमस के लिए 4 हेल्दी इटिंग टिप्स

3/6

मिनिमल मेकअप पर दें ध्यान

वैसे भी अब वह समय नहीं रहा जब लड़कियां हेवी मेकअप करती हैं। लेकिन फिर भी आप अपने चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल करती हैं वह कहीं न कहीं त्वचा को नुकसान जरूर पहुंचाते हैं। जैसे पोर्स बंद होने पर एक्ने-पिंपल्स की समस्या पैदा होना, मेकअप के बाद स्किन का फटा-फटा दिखना और कुछ समय बाद चेहरा काला दिखना आदि आदि।

4/6

कैसे सुधारें ये गलती

देखिए अगर आप पार्टी में अच्छा मेकअप भी करना चाहती हैं और त्वचा को हेल्दी भी रखना चाहती हैं। तो इसके लिए कोशिश करें कि पहले क्लींजर, फिर टोनर, फिर सीरम, फिर मॉइस्चराइजर और फिर अन्य मेकअप करने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि आप कम अपने मेकअप को मिनिमल रखें और आखिर में सेटिंग पाउडर या स्प्रे का भी उपयोग करना न भूलें। इसके अलावा रात को पार्टी के बाद अपना मेकअप हटाना बिल्कुल न भूलें। Also Read - क्रिसमस पर बच्चों को दें ये 8 जबरदस्त गिफ्ट

TRENDING NOW

5/6

क्रिसमस पार्टी में बालों की केयर क्यों जरूरी है

देखिए, हर स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में क्रिसमस पार्टी की एक थीम होती है। जिसके हिसाब से सभी पुरुष व महिलाएं सज संवर कर आते हैं। ऐसे में लड़कियां अपने बालों के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करती हैं, जिसके लिए हीटिंग टूल्स का बड़ी मात्रा में उपयोग किया जाता है। यह टूल्स बालों को डैमेज करने, रफ बनाने और उन्हें पतला करने का काम करते हैं। इनकी सही देखभाल बहुत जरूरी है।

6/6

क्रिसमस पार्टी के दौरान बालों की देखभाल कैसे करें?

आपको इस बात का ध्यान रखना है कि हेयर वॉश करते समय शैम्पू और कंडीशनर, दोनों का इस्तेमाल करें। इसके बाद हेयर सीरम का इस्तेमाल करना बिल्कुल न भूलें। यह बालों के लिए एक तरह से प्रोटेक्शन लेयर की तरह काम करता है। अगर आपको बालों सीधे या कर्ल भी करने हैं तो हीटिंग टूल से बार-बार बालों को न घिसें, वरना बाल कमजोर होने के साथ टूट भी सकते हैं। यह कुछ टिप्स हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी स्किन और हेयर की केयर कर सकते हैं। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - New Year 2022: इस महामारी में न्यू ईयर पार्टी करना पड़ सकता है भारी, सेलिब्रेशन से पहले पढ़ लें WHO की ये सलाह