आनुवांशिक किडनी रोग क्या होते हैं?
किडनी हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। ये रक्त को फिल्टर करके अपशिष्ट और अतिरिक्त पानी को पेशाब के साथ बाहर निकालती हैं। आजकल गलत डाइट और खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई लोग किडनी रोगों से जूझ रहे हैं। लेकिन, आपको बता दें कि किडनी रोग आनुवांशिक भी होते हैं। यानी किडनी रोग माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी से बच्चों को भी हो सकते हैं। आइए, मणिपाल अस्पताल, पुणे के सलाहकार-नेफ्रोलॉजी डॉ.सौरभ खिस्ते से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
