Valentine’s Day 2022: दीपिका पादुकोण ने कहा यह 1 बात बना सकती है रिश्ते को सक्सेसफुल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बताया कि कैसे दो लोग अपने रिश्ते को हेल्दी और सफल बना सकते हैं। (Tips for healthy relationship)

Written by Sadhna Tiwari | Updated : February 9, 2022 8:06 PM IST

1/5

Deepika Padukone Ranveer Singh

Deepika Padukone Relationship Tips: ¬¬बॉलीवुड में सबसे प्यारी जोड़ियों में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। दोनों ने अपने-अपने करियर में ऊंचा मुकाम तो हासिल किया ही है लेकिन, वहीं, ये दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। रणवीर और दीपिका अपनी शादीशुदा ज़िंदगी को खुशहाल बनाने के लिए हर तरह के एफर्ट्स लेते हैं और यही बात उनके फैंस को भी खूब पसंद आती है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने हेल्दी रिलेशनशिप से जुड़ी कुछ बातें मीडिया के साथ शेयर कीं। यहां पढ़ें दीपिका सफल रिलेशनशिप के लिए क्या टिप्स देती हैं। (Deepika Padukone Relationship Tips In Hindi)

2/5

प्यार वही हैं जहां...

दीपिका पादुकोण कहती हैं कि, प्यार वहीं होता है जहां रिश्ते में प्यार के साथ-साथ पार्टनर्स के बीच विश्वास, दोस्ती और अच्छा तालमेल होता है। अच्छी और हेल्दी रिलेशनशिप में ये भावनाएं ज़रूरी हैं। Also Read - 40 के बाद जरूरी है ब्रेस्ट कैंसर जांच, जानिए मैमोग्राफी टेस्ट कैसे होता है और कितना खर्च आता है

3/5

कैसा बन सकता है रिश्ता सफल

किसी भी रिलेशनशिप को सक्सेसफुल बनाने के लिए क्या करना चाहिए, इस सवाल के जवाब में दीपिका कहती हैं कि रिश्ते में बातचीत होनी चाहिए। दोनों पार्टनर्स एक-दूसरे से कम्युनिकेट करें और कोई भी बात छुपाए नहीं। एक रिश्ते में ईमानदार संचार अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभिनेत्री ने कहा कि यहां तक कि अगर तर्क और असहमति भी हो। इसलिए, मुझे लगता है कि एक अच्छे या स्वस्थ रिश्ते की कुंजी संचार है।

4/5

अपने विचार पार्टनर से छुपाएं नहीं

दीपिका यह भी कहती हैं कि कई बार ऐसा हो सकता है कि किसी मुद्दे पर आप दोनों की राय एक जैसी ना हो या आप एक-दूसरे से सहमत ना हों। वह कहती हैं कि यह जरूरी नहीं कि उन्हें सभी बिंदुओं पर एक-दूसरे से सहमत होना पड़े। लेकिन मुझे लगता है कि संवाद करना चाहिए और अपने विचान और भावनाएं सामने वाले को समझानी भी चाहिए।  Also Read - छाती में गैस चढ़ने पर क्या करें? जाने 5 उपाय, जिनसे तुरंत मिलेगा आराम

5/5

प्यार क्या है?

यह पूछे जाने पर कि प्यार में कैसा महसूस होता है, दीपिका ने साझा किया कि मुझे लगता है कि प्यार अपने आप में एक बहुत ही बोझिल और जटिल शब्द है। प्यार का मतलब अलग-अलग लोगों के लिए बहुत सारी अलग-अलग चीजें हैं। हर उम्र में प्यार की अलग परिभाषा होती है।