गर्मियों में फिटकरी के पानी से चेहरा धोने का सबसे बेस्ट तरीका जान लेंगे तो धूप सा चमकेगा चेहरा

Fitkari ke pani ke fayde: गर्मियों के मौसम में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए फिटकरी का पानी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है और बस आपको इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए। इस लेख में आप इसी के बारे में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated: June 12, 2025, 4:52 PM

गर्मियों में फिटकरी के पानी से चेहरा धोने का सबसे बेस्ट तरीका जान लेंगे तो धूप सा चमकेगा चेहरा photo icon1/6

फिटकरी के पानी के फायदे (Benefits Of Alum Water)

Fitkari ke pani se face kaise dhoye: गर्मियों के मौसम में स्किन का खास ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, लेकिन आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आप अपनी स्किन को धूप, तेज हवाएं व लू आदि से बचा रहे हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम में अपनी स्किन को इन चीजों से बचाना ही काफी नहीं है और कुछ खास चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। वैसे तो गर्मियों के लिए में कई अलग-अलग प्रकार के स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जो स्किन को धूप व गर्मी से बचाते हैं, लेकिन ये महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स ऐसे भी हैं, जो स्किन पर ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। यही कार है कि स्किन के लिए लोग ज्यादातर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ही पसंद करते हैं। खासतौर पर जिन लोगों को स्किन से जुड़ी परेशानियां होती हैं, उनके लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद रहता है। फिटकरी भी स्किन के लिए एक ऐसा ही खास तत्व है।

गर्मियों में फिटकरी के पानी से चेहरा धोने का सबसे बेस्ट तरीका जान लेंगे तो धूप सा चमकेगा चेहरा photo icon2/6

स्किन के लिए क्यों खास है फिटकरी (Why Alum Is Special For Skin)

स्किन के लिए फिटकरी के बेहद फायदेमंद माना जाता है और यहां तक कि त्वचा से जुड़ी कई बीमारियों का इलाज करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए फिटकरी के पानी से मुंह धोना आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। Also Read - क्या इतनी तेज गर्मी में एक्सरसाइज करना सही है? एक्सपर्ट ने बताया सही समय और तरीका

गर्मियों में फिटकरी के पानी से चेहरा धोने का सबसे बेस्ट तरीका जान लेंगे तो धूप सा चमकेगा चेहरा photo icon3/6

फिटकरी के पानी से मुंह धोने के फायदे (Benefits Of Washing Face With Alum)

फिटकरी के पानी से मुंह धोना आपके चेहरे की त्वचा को हेल्दी रखने का काम करता है, जिससे गर्मियों भी त्वचा हेल्दी और फ्रेश रहती है और साथ ही साथ पसीने जैसी समस्याएं नहीं हो पाती हैं। इसके साथ-साथ गर्मियों में गायब हो रहा नेचुरल निखार भी फिटकरी की मदद से वापस पाया जा सकता है।

गर्मियों में फिटकरी के पानी से चेहरा धोने का सबसे बेस्ट तरीका जान लेंगे तो धूप सा चमकेगा चेहरा photo icon4/6

फिटकरी के पानी से मुंह कैसे धोएं (How To Wash Face With Fitkari Water)

फिटकरी के पानी से मुंह धोना बेहद आसान है, एक बर्तन पानी का लें और उसमें एक टुकड़ा फिटकरी का डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें। या फिर उसमें आधा चम्मच फिटकरी पाउडर डालकर मिक्स कर लें और अब आप इस पानी से साधारण तरीके से बिना किसी फेस वॉश के मुंह धो सकते हैं। Also Read - प्रेग्नेंसी में स्किनकेयर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें कौन-से प्रोडक्ट्स यूज करें और कौन-से नहीं?

गर्मियों में फिटकरी के पानी से चेहरा धोने का सबसे बेस्ट तरीका जान लेंगे तो धूप सा चमकेगा चेहरा photo icon5/6

फिटकरी के पानी से मुंह कब धोएं (When To Wash Face With Alum Water)

सुबह उठने के तुरंत बाद और सोने से ठीक पहले दोनों ही समय फिटकरी के पानी से अपने चेहरे को धोया जा सकता है और यह समय सबसे सही होता हो क्योंकि चेहरे को इस दौरान पानी की जरूरत होती है और उसमें मिक्स फिटकरी को चेहर पर काम करने का पर्याप्त मौका मिल जाता है।

गर्मियों में फिटकरी के पानी से चेहरा धोने का सबसे बेस्ट तरीका जान लेंगे तो धूप सा चमकेगा चेहरा photo icon6/6

किन बातों का रखें ध्यान (Things To Keep In Mind)

फिटकरी के पानी से मुंह धोते समय आंखें बंद रखें क्योंकि इससे आंखों में जलन हो सकती है। साथ ही साथ ही अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो डॉक्टर से इस बारे में बात करें। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - 40 की उम्र के बाद पुरुषों में कौन से कैंसर होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source