गर्मियों में स्किन के लिए फिटकरी (Fitkari For Skin In Summers)
गर्मियों के मौसम का असर त्वचा पर कई अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है, जिसमें अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के असर शामिल हैं। गर्मियों के के मौसम में आने वाला ज्यादा पसीना, तेज धूप और गर्म मौसम स्किन को अंदर से डैमेज कर सकता है। गर्मियों में होने वाले इसी डैमेज से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये प्रोडक्ट्स कई बार ठीक तरीके से स्किन पर काम नहीं कर पाते हैं और स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन कुछ नेचुरल पदार्थ हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं और इनका सही तरीके से उपयोग करना स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। फिटकरी भी उनमें से एक है, जिनके बारे में हम आपको ऐसी ही कुछ खास चीजों के बारे में बताने वाले हैं।
