Advertisement

गर्मियों में स्किन हो रही है ड्राई? ये 5 आसान उपाय चेहरे को देंगे नमी

गर्मियों में कुछ लोगों की स्किन काफी ज्यादा ड्राई होने लगती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ नुस्खों को ड्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Written By Kishori Mishra
Published : April 23, 2026 10:52 AM IST

गर्मी में ड्राई स्किन की केयर कैसे करें?

अक्सर हम सोचते हैं कि गर्मी में स्किन ऑयली होती है, लेकिन सच यह है कि हर किसी की स्किन इस सीजन में ऑयली नहीं होती है। कुछ लोगों की गर्मियों में भी स्किन ड्राई होने लगती है। इसके पीछे कई चीजें जिम्मेदार हो सकती हैं, जिसमें पानी सही से न पीना, धूल-मिट्टी के संपर्क में ज्यादा आना इत्यादि हो सकते हैं। वहीं, कुछ लोग एसी में अधिक समय बिताते हैं, उनकी स्किन भी ड्राई होती है। गर्मियों में ड्राई होती स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे ड्राई होती स्किन की परेशानी को कम की जा सके। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

माइल्ड हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर लगाएं

अगर आपकी स्किन इस सीजन में भी ड्राई हो रही है, तो ऐसी स्थिति में चेहरे पर हैवी क्रीम के बजाय हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं। आप चाहे, तो मॉइस्चराइज के रूप में एलोवेरा लगा सकते हैं। एलोवेरा में स्किन को हाइड्रेट करने का गुण होता है। इसके अलावा आप हायल्यूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन वाले मॉइश्चराइजर चेहरे पर लगा सकते हैं। दिन में 2 बार मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी माना जाता है।

ड्राई स्किन पर लगाएं एलोवेरा जेल

गर्मियों में स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसमें नेचुरल कूलिंग एजेंट है, जो स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेशन भी देता है। आप चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसके बाद 15–20 मिनट बाद धो लें या रातभर लगा रहने दें। इससे स्किन पर होने वाली जलन, सनबर्न की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

Advertisement

बादाम तेल से स्किन की करें मसाज

अगर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो रही है, तो हल्का तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है। कोशिश करें कि चेहरे पर बादाम या फिर नारियल जैसे तेल से मसाज करें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बन सकती है।

हाइड्रेटिंग फेस पैक अपनाएं

घरेलू फेस पैक भी स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। आप इस सीजन में दही और शहद से तैयार फेसपैक चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा खीरा और एलोवेरा जेल का मिश्रण भी आपके चेहरे के लिए अच्छा हो सकता है। ये पैक स्किन को ठंडक और पोषण दोनों देते हैं

सनस्क्रीन लगाना भी है जरूरी

गर्मियों में धूप से बचाव बहुत जरूरी है, क्योंकि UV किरणें स्किन को और ज्यादा ड्राई बना सकती हैं। इसलिए बाहर निकलने से पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएं। इसके साथ ही दिनभर में 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं। अंदर से हाइड्रेशन स्किन को हेल्दी बनाए रखता है।