hamburger icon
A
Read in English

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, इस तरह करें प्रयोग

Garlic Ajwain Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : November 26, 2024, 12:15 PM

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, इस तरह करें प्रयोग photo icon1/7

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने के फायदे

Benefits Of Garlic Ajwain Mustard Oil: सरसों के तेल का इस्तेमाल अधिकतर भारतीय घरों में भोजन पकाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, यह हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। आपने अक्सर अपनी दादी-नानी से सरसों के तेल से मालिश करने के फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने के फायदे जानते हैं? जी हां, जब सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाया जाता है, तो इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है। यह मिश्रण औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल शरीर से लेकर त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने के फायदों के बारे में विस्तार से –

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, इस तरह करें प्रयोग photo icon2/7

जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाए

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। दरअसल, इस मिश्रण में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन डालकर मालिश करने से गठिया के दर्द, मांसपेशियों के खिंचाव और अन्य शारीरिक दर्द से जल्द राहत मिल सकती है। Also Read - पैरों और चेहरे पर सूजन जैसे और कौन से लक्षण हैं, जो किडनी रोगों का संकेत हो सकते हैं?

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, इस तरह करें प्रयोग photo icon3/7

सर्दी-जुकाम में मिलेगा आराम

सरसों का तेल, लहसुन और अजवाइन का मिश्रण सर्दी-जुकाम की परेशानी से राहत दिलाने में प्रभावी होता है। सरसों का तेल शरीर को गर्माहट प्रदान करता है, जिससे ठंड से राहत मिलती है। साथ ही, यह बंद नाक को खोलने में मदद करता है। अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं, तो सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन की कलियों को डालकर गर्म कर लें। अब इसे अपनी छाती और पीठ पर लगाएं। इससे आपको सर्दी-खांसी में जल्द आराम मिल सकता है। साथ ही, यह सांस संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, इस तरह करें प्रयोग photo icon4/7

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

सरसों के तेल, अजवाइन और लहसुन के मिश्रण से शरीर की मालिश करने से खून का संचार बेहतर होता है। इससे मांसपेशियों की थकान और तनाव कम होता है, जिससे शरीर को राहत मिलती है और ऊर्जा में वृद्धि होती है। अगर आप इस मिश्रण से अपने शरीर की मालिश करेंगे, तो दिल तक ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होगा। इससे दिल को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। Also Read - मानसून में गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, इस तरह करें प्रयोग photo icon5/7

त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाए

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने से त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद गुण त्वचा के संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही, त्वचा को मॉइश्चराइज भी करते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर खुजली, दाने, दाग-धब्बे, और इंफेक्शन को ठीक करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, इस तरह करें प्रयोग photo icon6/7

हड्डियों को मजबूत बनाए

सरसों के तेल, अजवाइन और लहसुन का मिश्रण हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से हड्डियों को पर्याप्त लुब्रिकेशन मिलती है, जिससे हड्डियां अंदर से मजबूत होती हैं। नियमित रूप से इस मिश्रण से मालिश करने से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है। Also Read - सिर्फ बॉडी को ही नहीं दिमाग को भी तेज बनाता है फुटबॉल, पेरेंट्स जरूर जानें क्यों बच्चों के लिए जरूरी है फुटबॉल

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन मिलाकर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, इस तरह करें प्रयोग photo icon7/7

सरसों, अजवाइन और लहसुन का तेल कैसे तैयार करें?

इसके लिए आप सबसे पहले एक पैन में कटोरी सरसों का तेल गर्म कर लें। अब इसमें 10-12 लहसुन की कलियां और एक चम्मच अजवाइन डालें। अब इस तेल को अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद तेल को थोड़ा ठंडा कर लें और उसे बाद इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको कई लाभ मिल सकते हैं।