गर्दन से मस्सा कैसे हटाएं?
गर्दन छूते ही आपको कुछ उभरा सा महसूस होता है? तब आपको याद आता है कि अरे ये तो मस्सा है, भले ही यह दर्दनाक न हो। लेकिन कई बार यह असहजता का कारण बन सकता है। मुख्य रूप से गर्दन पर नए-नए उभरते मस्से आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी का कारण बनता है। इसके अलावा तब ये मस्से कपड़े या गहनों से रगड़ खाते हैं, तो इसकी वजह से खुजली या जलन भी हो सकती है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का भी सहारा ले सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे मस्सा हटाने के लिए क्या करें?
