hamburger icon
A
Read in English

शरीर के इन हिस्सों पर हो सकता है फंगल इंफेक्शन, मानसून में बढ़ सकता है खतरा

बारिश के मौसम में फंगल इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। मानसून में नमी और उमस बढ़ने की वजह से फंगस तेजी से पनपते हैं और शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: July 8, 2026, 9:07 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Bhawuk Dhir

शरीर के इन हिस्सों पर हो सकता है फंगल इंफेक्शन, मानसून में बढ़ सकता है खतरा photo icon1/6

फंगल इंफेक्शन शरीर के किन हिस्सों पर हो सकता है?

मानसून के मौसम में कई तरह बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसमें फंगल इंफेक्शन भी एक आम समस्या है। दरअसल, मानसून में गर्मी, नमी, उमस और पसीने की वजह से फंगस तेजी से पनपने लगते हैं। इसकी वजह से शुरुआत में त्वचा पर खुजली और जलन जैसी समस्याएं महसूस हो सकती है। आपको बता दें कि फंगल इंफेक्शन फंगस यानी कवक के कारण होता है। फंगस की वजह से त्वचा पर लाल चकत्ते और त्वचा पर पपड़ी नजर आ सकते हैं। यह त्वचा के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। PSRI Hospital के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. भवुक धीर से जानते हैं कि मानसून में शरीर के किन अंगों पर फंगल इंफेक्शन हो सकता है?

शरीर के इन हिस्सों पर हो सकता है फंगल इंफेक्शन, मानसून में बढ़ सकता है खतरा photo icon2/6

1. पैरों में हो सकता है फंगल इंफेक्शन

मानसून में पैरों पर फंगल संक्रमण होना बेहद आम है। इस मौसम में कई लोग इस संक्रमण से परेशान होते हैं। आमतौर पर यह संक्रमण पैर की उंगलियों के बीच होता है। इसकी वजह से पैरों और उंगलियों पर खुजली, जलन और त्वचा फटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक गीले जूते या मोजे पहनने से पैरों में फंगल इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ सकता है। Also Read - मानसून में पैरों में खुजली और दाद की समस्या क्यों होने लगती है?

शरीर के इन हिस्सों पर हो सकता है फंगल इंफेक्शन, मानसून में बढ़ सकता है खतरा photo icon3/6

2. नाखूनों में हो सकता है फंगल इंफेक्शन

नाखूनों में भी फंगल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा बना रहता है। फंगल संक्रमण की वजह से नाखूनों का रंग पीला या भूरा हो सकता है। संक्रमण की वजह से नाखून कमजोर और मोटे हो सकते हैं। इतना ही नहीं, जल्दी-जल्दी टूट भी सकते हैं। समय पर इलाज न मिलने से नाखूनों का संक्रमण उंगलियों तक पहुंच सकता है।

शरीर के इन हिस्सों पर हो सकता है फंगल इंफेक्शन, मानसून में बढ़ सकता है खतरा photo icon4/6

3. स्कैल्प पर हो सकता है फंगल इंफेक्शन

सिर्फ हाथ या पैर ही नहीं, स्कैल्प पर भी फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इसकी वजह से स्कैल्प पर फोड़े और लाल चकत्ते हो सकते हैं। स्कैल्प पर खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर फंगल इंफेक्शन का इलाज न कराया जाए, तो प्रभावित हिस्से से बाल झड़ सकते हैं और कुछ मामलों में गंजापन भी हो सकता है। Also Read - क्या फंगल इंफेक्शन पूरी तरह ठीक हो सकता है? जानें कैसे होता है इस बीमारी का इलाज

शरीर के इन हिस्सों पर हो सकता है फंगल इंफेक्शन, मानसून में बढ़ सकता है खतरा photo icon5/6

4. मुंह में हो सकता है फंगल इंफेक्शन

मुंह के अंदर भी फंगल इंफेक्शन हो सकता है। खासकर, मानसून में खराब हाइजीन की वजह से मुंह में फंगल संक्रमण हो सकता है। इसकी वजह से मुंह में सफेद परत दिखाई दे सकती है। मुंह में छाले नजर आ सकते हैं और जीभ लाल हो सकती है। ज्यादातर मामलों में यह समस्या उन लोगों में देखने को मिलती है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है।

शरीर के इन हिस्सों पर हो सकता है फंगल इंफेक्शन, मानसून में बढ़ सकता है खतरा photo icon6/6

5. जननांग पर हो सकता है फंगल इंफेक्श

मानसून के मौसम में जननांगों पर भी फंगल संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह समस्या महिलाओं या पुरुषों, दोनों को भी हो सकता है। इसकी वजह से संक्रमित व्यक्ति को जननांग पर खुजली, जलन और रेडनेस हो सकती है। कुछ मामलों में असामान्य डिस्चार्ज भी हो सकता है। महिलाओं में यह लक्षण ज्यादा देखने को मिलता है। मानसून में फंगल इंफेक्शन के मामले ज्यादा सामने आते हैं। इसलिए अगर फंगल संक्रमण से जुड़ा कोई लक्षण, जैसे- लाल चकत्ते, त्वचा पर जलन और खुजली जैसी समस्याएं हो तो इनकी अनदेखी न करें और समय पर इलाज जरूर कराएं। Also Read - डॉक्टर से जानें: मानसून में फंगल इंफेक्शन के शुरुआती लक्षण और बचाव के आसान तरीके