• हिंदी

इन फलों को छीलकर खाने की न करें गलती, वरना खत्म हो जाएगी सारी पौष्टिकता

Fruit With Peels : फलों के छिलकों को उतारकर न खाएं। इससे उनके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

Written by Kishori Mishra | Updated : April 26, 2023 6:03 PM IST

इन फलों को छिलके के साथ खाएं

Fruit With Peels : गर्मी हो या फिर सर्दी, हर एक सीजन में रंग-बिरंगे फल खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि फलों में कई ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो आपको बीमारियों से दूर रख सकते हैं। मुख्य रूप से फल का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन प्राप्त होता है, जो कई बीमारियों से आपके शरीर को सुरक्षित रख सकता है। हम में से कुछ लोग फलों को छीलकर खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों को छीलकर खाने से उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसलिए आपको कुछ फलों को छीलकर नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं किन फलों को छीलकर नहीं खाना चाहिए?

चीकू को छिलके के साथ खाएं

चीकू स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है।अगर आप चीकू को छीलकर खाते हैं, तो इसके लिए आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है। चीकू को छीलकर खाने से इसके कई आवश्यक पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसलिए चीकू को छीलकर न खाएं।  Also Read - Poisonous fruit seeds: जहर के समान हैं इन 4 फलों के बीज, गलती से भी निकल लिया तो पड़ सकते हैं बीमार

आडू छिलके के साथ है हेल्दी

आड़ू का उत्पादन गर्मियों में काफी ज्यादा होता है। इसके छिलकों को भी छीलकर नहीं खाना चाहिए। इससे पोषक तत्व कम हो जाते हैं। क्योंकि यह फाइबर का अच्छा स्त्रोत होते हैं, जो हार्ट के लिए अच्छे होते हैं। साथ ही पाचन शक्ति को भी बढ़ावा मिलता है।

कीवी का छिलका है अधिक फायदेमंद

डेंगू या फिर कोरोना, हर एक स्थिति में कीवीआपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। कीवी का सेवन करने से आपको भरपूर विटामिन सी प्राप्त होता है। कीवी का छिलका थोड़ा टाइट होता है, इसलिए कई लोग इसे छील देते हैं। लेकिन इसका छिलका आपके लिए अधिक हेल्दी होता है, इसलिए कीवी को छीलकर खाने से बचें।  Also Read - तेजी से वजन कम करने में मदद करेंगे ये 5 फ्रूट्स, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी

छिलके के साथ नाशपाती खाना है हेल्दी

नाशपाती कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। इसके छिलके को भी छीलकर नहीं खाना चाहिए। इसका छिलका फाइबर के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर की कई गंभीर बीमारियों को दूर कर सकता है। मुख्य रूप से यह आपके हार्ट के लिए काफी अच्छा होता है।

सेब को छीलकर न खाएं

सेब स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो सेब के छिलकों को कभी भी छीलकर अलग ना करें, इस फल को छिलकों के साथ ही खाएं। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो हार्ट के लिए काफी हेल्दी हो सकता है।  Also Read - बदलते मौसम में अचानक से बढ़ने लगे डिहाइड्रेशन के मामले, डॉक्टर ने बताया क्यों हो रही शरीर में पानी की कमी