सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन से फल खाएं?
Fruits to Boost Immunity: सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। यही वजह है कि सर्दियों में लोग बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बीमारियां व्यक्ति को घेर लेती हैं। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें बार-बार सर्दी-जुकाम या वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग इन छोटी-मोटी बीमारियों को ठीक करने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि अगर आप हेल्दी डाइट से इम्यूनिटी बूस्ट कर लेंगे तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन से फल खाने चाहिए (Sardiyo me Immunity Badhane ke Liye Kon se Fal Khane Chahiye)?