लिवर को हेल्दी रखने वाले फ्रूट (Fruits That Keep Liver Healthy)
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए उचित आहार का महत्वपूर्ण योगदान होता है, क्योंकि यह हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। जिसके स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कैफीन, अल्कोहल और नशीले पदार्थों का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचते हैं। इसलिए इन चीजों से आपको मुख्य रूप से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। वहीं कुछ ऐसे फलों का सेवन आपके लिवर के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहता है जिनका सेवन आप पूरे 12 महीने यानी साल भर कर सकते हैं। फलों का सेवन लवर से मीत पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है और आपको ऊर्जा भी प्रदान करता है। वही विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ फलों में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो लिवर के कार्य को सुधारते हैं और उसे डिटॉक्सिफाई करने में मदद करते हैं। यहां आज hm आपको इस आर्टिकल में चार प्रकार के फल बताने जा रहे हैं, जो हर मौसम में लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।