• हिंदी

डायबिटीज़ के मरीज़ करें इन 5 फलों से परहेज, ब्लड शुगर लेवल रहेगा नियंत्रित

डायबिटिक्स को अपनी डायट और अपनी बॉडी का खास ख्याल रखने की सलाह उनके डॉक्टर्स देते हैं। क्योंकि, उनकी ज़रा सी भी लापरवाही से ब्लड में शुगर का लेवल बहुत अधिक बढ़ जाता है। यहां हम लिख रहे हैं कुछ फलों के बारे में, जिनको खाने से ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ जाता है। इसीलिए, डायबिटीज़ में लोगों को इनसे परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये फल-

Written by Sadhna Tiwari | Updated : July 21, 2020 12:33 PM IST

1/6

Diabetes-and-fruits

Fruits to avoid in diabetes: इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से परेशान है। ऐसे में कई रिसर्च में ये बात कही गयी है कि, जो लोग डायबिटीज़ के मरीज़ हैं उनके लिए कोविड-19 का ख़तरा बहुत अधिक है। इसीलिए, डायबिटिक्स को अपनी डायट और अपनी बॉडी का खास ख्याल रखने की सलाह उनके डॉक्टर्स देते हैं। क्योंकि, उनकी ज़रा सी भी लापरवाही से ब्लड में शुगर का लेवल बहुत अधिक बढ़ जाता है। यहां हम लिख रहे हैं कुछ फलों के बारे में, जिनको खाने से ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ जाता है। इसीलिए, डायबिटीज़ में लोगों को इनसे परहेज करना चाहिए। (Fruits to avoid in diabetes in hindi) आइए जानते हैं कौन-से हैं ये फल-

2/6

केला: इस मीठे फल से सेहत को कई फायदे होते हैं। इसीलिए, इसका सेवन बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन, केले का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तक बढ़ जाता है। इसीलिए, डायबिटीज में लोगों को केला खाने से बचना चाहिए।  Also Read - कम उम्र में आंखों का धुंधलापन, ड्राईनेस और एलर्जी से बचाएंगे ये 6 आयुर्वेदिक उपाय, बढ़ेगी आंखों की रोशनी

3/6

लीची: लीची में नैचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक है। इसीलिए, डायबिटीज के मरीजों को लीची भी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि, लीची खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

4/6

अंगूर: मीठे-रसीले अंगूर के सेवन से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। डायबिटीज के मरीजों को अंगूर के सेवन से परहेज करना चाहिए। आप डॅाक्टर से सलाह लेने के बाद इस फल का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। लेकिन बिना डॅाक्टर की सलाह के अंगूर का सेवन न करें। Also Read - दालचीनी से करें Diabetes Control, इस तरह किया प्रयोग तो धड़ाम से गिरेगा शुगर लेवल

5/6

Pomegranate

अनार: हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनार इम्यूनिटी बूस्ट करता है, कमज़ोरी दूर करता है और स्किन पर हेल्दी ग्लो लाता है। पर, डायबिटीज में पेशेंट्स को अनार का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि, अनार में नैचुरल शुगर की मात्रा बहुत अधिक होता है। जिससे, इसका सेवन करने पर ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

6/6

आम: जो लोग, डायबिटीज के मरीज हैं उन्हें आम से परहेज करना चाहिए। एक आम में तकरीबन 45 ग्राम नैचुरल शुगर पाई जाती है, जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए आम का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।  Also Read - शरीर में दिख रहे ये लक्षण प्लेटलेट्स की कमी का हैं संकेत, जानिए इससे बचाव के कुछ आसान घरेलू उपाय